Tw Smart Classes | Jac Board Class 8 Science Chapter 1 Notes | Jac Board class 8 science chapter 1 कोशिका Hindi Medium | Jac Board Solutions Class 8 science | Class 7 science chapter 1 कोशिका
सभी अध्यायों के लिए विज्ञान NCERT पुस्तक समाधान Smart Classes के Teachers और Experts के द्वारा बिलकुल आपकी भाषा में तैयार किया गया है | ताकि आप समाधान को समझ सके और आसानी से याद कर सके |
Jac Board Class 8 Science Chapter 1 Notes
Hindi Medium के लिए कक्षा 8 विज्ञान NCERT समाधान जो की NCERT पुस्तक समाधान नवीनतम CBSE, JACऔर NCERT पाठ्यक्रम पर आधारित है | NCERT पुस्तक समाधान हर साल Smart Classes के द्वारा Update किया जाते है | इसलिए कक्षा 8 के लिए NCERT पुस्तक समाधान भी Smart Classes के द्वारा वर्ष 2024 – 25 के लिए Update किया गया है |
Jac Board Class 8 Science Chapter 1 कोशिका Notes
Hindi Medium के छात्रों के लिए Hindi में कक्षा 8 राजनितिक विज्ञान NCERT पुस्तक समाधान के सभी अध्याय नवीनतम CBSE, JAC और NCERT पाठ्यक्रम पर आधारित है |
Jac Board Class 8 Science Chapter 1: कोशिका
कक्षा | 8th |
विषय | विज्ञान |
अध्याय | 1 |
अध्याय का नाम | कोशिका |
पाठ्यक्रम का प्रकार | JAC Board |
माध्यम | हिंदी |
शैक्षणिक वर्ष | 2024 – 25 |
समाधान का प्रारूप | पीडीएफ / ऑनलाइन |
समाधान की भाषा | हिंदी |
मूल्य | निःशुल्क |
Jac Board Class 8 science chapter 1: कोशिका
Tw Smart Classes , students, teachers, & tutors के requirments के मुताबिक सभी study materials तैयार करती है | हमारे द्वारा और भी study materials तैयार किये जाते है |
हमारे द्वारा तैयार किये गए ncert book solution कुछ इस तरह रहेगी >>
- नोट्स
- अभ्यास
- syllabus पर प्रश्न उत्तर
- महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
- V.V.I MCQs (50)
Jac Board Class 8 Science Chapter 1 Notes
अध्याय 1 : कोशिका (Cell)
अतिलघु/लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
Q1.) कोशिका झिल्ली को चयनात्मक पारगम्य क्यों कहा जाता है ?
उत्तर:- कोशिका झिल्ली एक कोशिका को दूसरी कोशिका एवं घेरे हुए माध्यम से अलग करती है। यह कोशिका को एक निश्चित आकृति प्रदान करती है और आंतरिक अंगकों को सुरक्षा प्रदान करती है।
Q2.) कोशिका द्रव्य में पाए जाने वाले विभिन्न अंगकों के नाम और उनके मुख्य कार्यों को लिखें।
उत्तर:- कोशिकाद्रव्य में पाए जाने वाले कोशिका अंगक एवं कार्य-
- (i) माइटोकॉन्ड्रिया- कोशिकीय श्वसन के सक्रिय स्थल के रूप में कार्य करती है। SE
- (ii) गाल्जीकाय- कोशिका में बने पदार्थों का संचयन, रूपांतरण (d)-फ्रका तथा पैकेजिंग।
- (iii) राइबोसोम प्रोटीन का संश्लेषण करता है।
- (iv) हरित लवक- प्रकाश संश्लेषण का सक्रिय स्थल है।
- (v) रसधानी- कोशिका के आयतन को नियन्त्रित करती है।
Q3.) कोशिका द्रव्य एवं केंद्रक द्रव्य में अंतर लिखें। ये दोनों द्रवों को संयुक्त रूप से क्या कहा जाता है ?
उत्तर:- प्लाज्मा झिल्ली एवं केन्द्रक झिल्ली के बीच जो स्थान होता है उसमें कोशिकांग पाये जाते हैं। इस क्षेत्र में जो द्रव्य भरा होता है उसे कोशिका द्रव्य कहते हैं। केन्द्रक झिल्ली से घिरे हुए क्षेत्र को केन्द्रक कहते हैं। इसमें केन्द्रक के उपांग होते हैं। केन्द्रक में भरे हुए द्रव्य को केन्द्रक द्रव्य कहते हैं।
कोशिका द्रव्य (Cytoplasm) और केन्द्रक द्रव्य (Nucleoplasm) को संयुक्त रूप से जीवद्रव्य (Protoplasm) कहते हैं।
Q5.) कोशिका में गुणसूत्र कहाँ उपस्थित होते हैं?
उत्तर:- कोशिका में गुणसूत्र धागेनुमा रचना के रूप में केन्द्रक में उपस्थित होते हैं।
Q6.) पौध कोशिका में कोशिका भित्ति का क्या कार्य है ?
उत्तर:- कोशिका भित्ति पौध कोशिका को ताप में परिवर्तन, तीव्र गति से चलने वाली वायु, वायुमंडलीय नमी आदि परिवर्तनों से सुरक्षा प्रदान करती है।
Q7.) किस कोशिकांग को ‘कोशिका का ऊर्जा गृह’ कहा जाता है और क्यों ?
उत्तर:- माइटोकॉण्ड्रिया को कोशिका का ऊर्जा गृह कहा जाता है। यह भोजन के ऑक्सीकरण तथा ऊर्जा उत्पादन का कार्य करता है। यह ऊर्जा की बड़ी मात्रा मुक्त करती है। टिनॉड
Q8.) कोशिका किसे कहते हैं ?
उत्तर:- सभी सजीव, असंख्य सूक्ष्म इकाइयों से बने हैं। इन इकाइयों को ‘कोशिका’ कहते हैं।
Q9.) कोशिका की खोज किसने और कब किया था ?
उत्तर:- कोशिका की खोज रॉबर्ट हूक ने 1665 में किया था।
Q10.) सर्वप्रथम जीवित कोशिका किसने देखा ?
उत्तर:- एनटॉन बॉन लीउवेनहॉक (डच वैज्ञानिक) ने स्वनिर्मित साधारण सूक्ष्मदर्शी द्वारा 1672 ई० में शैवाल और प्रोटोजोआ की कोशिकाओं को सर्वप्रथम देखा था।
Q11.) जीवन की मूलभूत इकाई किसे कहते हैं ?
उत्तर:-‘कोशिका’ को जीवन की मूलभूत इकाई कहते हैं।
Q12.) कॉर्क क्या है ?
उत्तर:- कॉर्क पेड़ की छाल का एक भाग है।
Q13.) राबर्ट हूक ने सूक्ष्मदर्शी से कॉर्क की पतली परत में क्या देखा?
उत्तर:- उन्होंने देखा कि कॉर्क की पतली परत में मृत कोशिका भित्ति पाई जाती है। फिয় সাপীয়
Q14.) कोशिकाओं की सूक्ष्म संरचनाओं का व्यापक अध्ययन कब संभव हुआ ?
उत्तर:- अधिक आवर्धन क्षमता वाले सूक्ष्मदर्शी की खोज के बाद कोशिकाओं की सूक्ष्म संरचनाओं का विस्तार से अध्ययन करना संभव हो गया।
Q15.) लैटिन शब्द ‘सेलुला’ का क्या अर्थ है ?
उत्तर:- सेलुला’ का अर्थ एक छोटा सा कमरा होता है।
Q16.) सूक्ष्मदर्शी से देखनें पर प्याज की झिल्ली का आकार कैसा दिखाई देता है ?
उत्तर:- सूक्ष्मदर्शी से देखने पर प्याज की झिल्ली का आकार ईंटों की दीवार जैसे दिखाई देता है।
Q17.)एक पादप अभिरंजक का नाम लिखें।
उत्तर:- सैक्रेनीनল
Q19.) कोशिकाओं के आकार एवं आकृतियों में अंतर का क्या कारण है ?
उत्तर:- कार्यों की विभिन्नता के कारण कोशिकाओं के आकार एवं आकृति में अंतर होता है।
Q20.) सबसे बड़ी कोशिका का नाम लिखें। इसका आकार कितना होता है ?
उत्तर:- सबसे बड़ी कोशिका शुतुरमुर्ग का अंडा होता है जिसकी लंबाई 170 mm होती है।
Q21.) किस जीवाणु कोशिका का आकार सबसे छोटा होता है ?
उत्तर:- माइकोप्लाज्मा नामक जीवाणु की कोशिका का आकार सबसे छोटा होता है।
Q22.) कोशिका की विभिन्न आकृतियों के नाम क्या है ?
उत्तर:- कोशिका की विभिन्न आकृतियाँ- गोलाकार, चौकोर, बहुभुजाकार, अंडाकार, अनियमित आकार के होते हैं।
Q23.) एक तंत्रिका कोशिका का चित्र बनाएँ।
उत्तर-
Q24.) कोशिका में क्रोमोसोम अथवा गुणसूत्र कहाँ पाये जाते हैं ? उनके कार्यों का वर्णन करें।
उत्तर:- कोशिका में क्रोमोसोम अथवा गुणसूत्र, केन्द्रक में पाए जाते गुणसूत्र जीन के धारक हैं तथा आनुवंशिक गुणों अथवा लक्षणों •को जनक से अगली पीढ़ी में स्थानांतरित करते हैं।
Q25.) एक अमीबा कोशिका का चित्र बनाएँ।
उत्तर:-
Q26.) उत्तक किसे कहते हैं ?
उत्तर:- कोशिकाओं का समूह जो किसी कार्य के लिए विशिष्ट होता है, उत्तक कहलाता है।
Q27.) मानव शरीर की सबसे लम्बी कोशिका कौन-सी है ? इसकी लम्बाई लगभग कितनी होती है ?
उत्तर:- मानव शरीर की सबसे लंबी कोशिका ‘तंत्रिका कोशिका’ होती है। इसकी लंबाई 1 m से भी अधिक होती है। शिकार
Q28.)कोशिकाद्रव्य में पाये जाने वाले कोशिका अंगक के नाम लिखें।
उत्तर:- कोशिकाद्रव्य में पाये जाने वाले कोशिका अंगक- माइटोकांड्रिया, गाल्जीकाय, राइबोसोम, हरितलवक, रसधानी आदि।
Q29.)पौधों में कोशिका का सबसे बाहरी आवरण क्या कहलाता है ?
उत्तर:-‘कोशिकाभित्ति’ ।
Q30.) केन्द्रक-रंध्र का क्या कार्य है ?
उत्तर:- केन्द्रक रंध्रों के द्वारा केन्द्रक द्रव्य तथा कोशिका द्रव्य के बीच विभिन्न पदार्थों का आदान-प्रदान होता है जिसे यह नियंत्रित करती है।
Q31.) जीवद्रव्य किसे कहते हैं ?
उत्तर:- कोशिका द्रव्य तथा केन्द्रक के रंध्रों से निकलकर केन्द्रक द्रव्य, कोशिका द्रव्य में मिल जाते हैं जिसे सम्मिलित रूप से “जीवद्रव्य” कहते हैं।
Q32.) केन्द्रिका किसे कहते है ?
उत्तर:- केन्द्रक के अन्दर एक छोटी सघन सरंचना होती है, जिसे केन्द्रिका कहते हैं।
Q33.) जीन के क्या कार्य हैं ?
उत्तर:- जीन आनुवंशिक गुणों के वाहक हैं जो गुणसूत्र पर दाने के समान रचनाओं में पायी जाती हैं। यह माता-पिता में पाए जाने वाले आनुवंशिक गुणों के लक्षणों को अपने आगे की संतति में स्थानांतरण करता है। जैसे माता-पिता लम्बे हों तो बच्चे भी लम्बे होते हैं। विभिन्न जीनों के संयुक्त होने के परिणामस्वरूप लक्षण पूर्णतः समान न होकर भिन्न हो सकते हैं।
Q34.) कोशिका भित्ति किसे कहते हैं ? मानक
उत्तर:– कोशिका भित्ति एक अतिरिक्त संरचना है जो पौधों में पायी जाती है। ताप में परिवर्तन, तीव्र गति से चलने वाले वायु, वायुमंडलीय नमी आदि विभिन्न परिवर्तनों से सुरक्षा के लिए पौधों की कोशिका झिल्ली के बाहर एक मोटी परत होती है। इसे ही कोशिका भित्ति कहते हैं।
Q35.) रिक्तिका किसे कहते हैं ?
उत्तर:- किसी पादप कोशिका में कोशिका द्रव्य के बीच खाली संरचना होती है, जिसे ‘रिक्तिका’ कहते हैं।
Q36.) कोशिका झिल्ली एवं केन्द्रक के बीच के भाग को क्या कहते है?
उत्तर:- कोशिका झिल्ली एवं केन्द्रक के बीच के भाग को कोशिका द्रव्य एवं कोशिकांग कहते हैं।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोउत्तर
Q1.)जंतु एवं पादप कोशिका में अंतर लिखें।
उत्तर:-
जंतु कोशिका | पादप कोशिका |
(a) जंतु कोशिका में कोशिका भित्ति नहीं होती है। | (a) पादप कोशिका में कोशिका भित्ति होती है। |
(b) इसमें हरितलवक नहीं पाए जाते हैं। | (b) इसमें हरितलवक पाए जाते हैं। |
(c) जंतु कोशिका में रिक्तिकाएँ आकार में छोटी होती हैं। | (c) पादप कोशिका में रिक्तिकाएँ आकार में बड़ी होती है। |
(d) इसमें सेन्ट्रोसोम होता है। | (d) इसमें सेन्ट्रोसोम नहीं होता। |
Q2.) एक जन्तु कोशिका का नामांकित चित्र बनाएँ।
उत्तर:-