Tw Smart Classes | Jac Board class 8 History chapter 2 Notes व्यापार से साम्राज्य तक | Jac Board Solutions Class 8 History | Class 8 History chapter 2 व्यापार से साम्राज्य तक
सभी अध्यायों के लिए विज्ञान NCERT पुस्तक समाधान Smart Classes के Teachers और Experts के द्वारा बिलकुल आपकी भाषा में तैयार किया गया है | ताकि आप समाधान को समझ सके और आसानी से याद कर सके | Jac Board Class 8 History Chapter 2 Notes Hindi Medium के लिए कक्षा 8 इतिहास NCERT समाधान जो की NCERT पुस्तक समाधान नवीनतम CBSE, JACऔर NCERT पाठ्यक्रम पर आधारित है | NCERT पुस्तक समाधान हर साल Smart Classes के द्वारा Update किया जाते है | इसलिए कक्षा 8 के लिए NCERT पुस्तक समाधान भी Smart Classes के द्वारा वर्ष 2024 – 25 के लिए Update किया गया है |
Jac Board Class 8 History Chapter 2 Notes व्यापार से साम्राज्य तक
Hindi Medium के छात्रों के लिए Hindi में कक्षा 8 इतिहास NCERT पुस्तक समाधान के सभी अध्याय नवीनतम CBSE, JAC और NCERT पाठ्यक्रम पर आधारित है |
Jac Board Class 8 History Chapter 2 Notes : व्यापार से साम्राज्य तक
कक्षा | 8th |
विषय | इतिहास |
अध्याय | 2 |
अध्याय का नाम | व्यापार से साम्राज्य तक |
पाठ्यक्रम का प्रकार | JAC Board |
माध्यम | हिंदी |
शैक्षणिक वर्ष | 2024 – 25 |
समाधान का प्रारूप | पीडीएफ / ऑनलाइन |
समाधान की भाषा | हिंदी |
मूल्य | निःशुल्क |
Jac Board Class 8 History Chapter 2 Notes : व्यापार से साम्राज्य तक
Tw Smart Classes , students, teachers, & tutors के requirments के मुताबिक सभी study materials तैयार करती है | हमारे द्वारा और भी study materials तैयार किये जाते है |
हमारे द्वारा तैयार किये गए Jac Board class 8 History chapter 2 Notes व्यापार से साम्राज्य तक कुछ इस तरह रहेगी >>
- नोट्स
- अभ्यास
- syllabus पर प्रश्न उत्तर
- महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
- V.V.I MCQs (50)
कक्षा 8 इतिहास अध्याय 2 : व्यापार से साम्राज्य तक ( From Trade to Territory )
अतिलघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
Q1.) अंग्रेजों को बंगाल में सीमित क्षेत्र में व्यापार की इजाजत किसने दी ?
उत्तर:- अंग्रेजों को बंगाल में सीमित क्षेत्र में व्यापार की इजाजत शाहजहाँ ने दी।
Q2.) प्लासी के युद्ध का क्या कारण था ?
उत्तर:- (क) अंग्रेजों का बंगाल की राजनीति में हस्तक्षेप करना।
(ख) बिना अनुमति के कोलकाता की किलेबंदी ।
Q3.) झारखंड, कंपनी सरकार के संपर्क में कैसे आया ?
उत्तर:- झारखंड में अंग्रेजों का प्रवेश सिंहभूम जिले की ओर से हुआ था। 1765 ई० में बिहार, बंगाल और उड़ीसा की दीवानी जब ईस्ट इंडिया कंपनी को प्राप्त हुई थी, तब छोटानागपुर अंग्रेजों के अधीन आ गया। झारखंड उस समय बिहार का एक अंग था।
Q4.) बक्सर में अंग्रेजी सेना का नेतृत्व किसने किया था ?
उत्तर:- बक्सर में अंग्रेजी सेना का नेतृत्व कैप्टन मुनरो ने किया था।
Q5.) मुगल बादशाहों में आखिरी शक्तिशाली बादशाह कौन था ?
उत्तर:- मुगल बादशाहों में आखिरी शक्तिशाली बादशाह औरंगजेब था।
Q6.) मुगल बादशाहों का अन्तिम बादशाह कौन था ?
उत्तर:- मुगल बादशाहों का अन्तिम बादशाह बहादुरशाह जफर था।
Q7.) अंग्रेजों ने किस प्रकार अपना अधिकार जमाया ?
उत्तर:- अंग्रेजों ने मुगल बादशाह जफर को अपना नेता मान लिया था परन्तु जब सिपाही विद्रोह को कुचल दिया गया तो कंपनी ने बहादुर शाह जफर को देश छोड़ने को मजबूर कर दिया और उसके सामने ही उसके बेटा को मार डाला।
Q8.) भारत के समुद्री मार्ग को किसने और कब पता लगाया था ?
उत्तर:- भारत के समुद्री मार्ग का पता 1498 ई० में वास्को द गामा ने लगाया था।
Q9.) पहली इंग्ग्लश फैक्ट्री कब और कहाँ शुरू हुई थी ?
उत्तर:- पहली इंग्ग्लश फैक्ट्री 1651 ई० में हुगली नदी के किनारे शुरू हुई थी।
Q10.) बक्सर की लड़ाई कब हुई ? इस लड़ाई में किसे हारना पड़ा?
उत्तर:- बक्सर की लड़ाई 1764 ई० में हुई। इस लड़ाई में मीर कासिम को हारना पड़ा।
Q11.) टीपू सुल्तान कौन था ?
उत्तर:- टीपू सुल्तान हैदर अली का पुत्र था और मैसूर का शासक था।
Q12.) विलय नीति को किसने अपनाई थी ?
उत्तर:- डलहौजी ने विलय नीति को अपनाया था।
Q13.) प्लासी के युद्ध के दो परिणाम लिखें।
उत्तर:- (क) बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला को हराकर मौत के घाट उतार दिया और मीर जाफर को अंग्रेजों ने कठपुतली नवाब बना दिया।
(ख) अंग्रेजों का प्रभाव पहले से अधिक हो गया, बंगाल पर ही नहीं पूरे भारत राज्य पर स्थापित करने के लिए मार्ग प्रशस्त हो गया।
Q14.) बक्सर के युद्ध के दो कारण लिखें।
उत्तर:- (क) सन् 1763 में मीर कासिम तथा अंग्रेजों के बीच लड़ाई का छिड़ना।
(ख) क्लाइव को बंगाल में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी का गवर्नर बना दिया गया।
लघु उत्तरीय प्रश्नोउत्तर :
Q1.) अंग्रेज टीपू सुलतान से क्यों भयभीत थे ?
उत्तर:- टीपू सुलतान ने कंपनी के व्यापारिक हितों पर आघात किया। उसने अपने रियासत के बंदरगाहों से चंदन, काली मिर्च, इलायची के निर्यात पर रोक लगा दी। साथ ही टीपू सुलतान ने फ्रांसीसियों की मदद से अपनी सेना का आधुनिकीकरण भी किया। फ्रांसीसियों के साथ बढ़ते संबंध से अंग्रेज काफी सशंकित हो गये।
Q2.) नवाब ने अपनी राजधानी मुर्शिदाबाद क्यों स्थानांतरित कर दिया ?
उत्तर:- औरंगजेब के फरमान द्वारा निःशुल्क व्यापार करने की अनुमति कंपनी को मिल गई थी, जिसका फायदा कंपनी उठा रही थी। परंतु कंपनी के अफसर भी अपना निजी व्यापार करते थे और शुल्क चुकाने से बचते थे। जिस कारण बंगाल के नवाब मुर्शिद कुली खाँ से कंपनी का टकराव होने लगा। साथ ही साथ अंग्रेजों के षडयंत्र से बचने के लिए नवाब मुर्शिद कुली खाँ ने बंगाल की राजधानी को ढाका से मुर्शिदाबाद स्थानांतरित कर दिया।
Q3.) प्लासी का युद्ध अंग्रेजों ने किस प्रकार से जीता ?
उत्तर:- 23 जून 1757 ई० मुर्शिदाबाद के दक्षिण में 22 मील की दूरी पर 6- स्थित प्लासी नामक स्थान में सिराजुद्दौला और रॉबर्ट क्लाइव के नेतृत्व में अंग्रेजी सेना के बीच लड़ाई हुई। सेनापति मीरजाफर के विश्वासघात के कारण नवाब की हार हुई। प्लासी का युद्ध एक नाममात्र का युद्ध था। यह युद्ध कुछ ही घंटों में समाप्त हो गया था।
Q4.) बक्सर युद्ध के क्या परिणाम हुए ?
उत्तर:- बक्सर युद्ध के परिणाम-
- (क) अंग्रेजों ने मीर कासिम, सिराजुद्दौला व सम्राट शाहआलम की सेनाओं को बुरी तरह परास्त किया। बक्सर की लड़ाई भारत में अत्यंत निर्णायक सिद्ध हुई। उसने प्लासी की लड़ाई का कार्य पूरा किया।
- (ख) 1765 ई० में अवध के नवाब सिराजुद्दौला तथा मुगल सम्राट शाहआलम ने इलाहाबाद में क्लाइव से समझौता कर कंपनी को बंगाल, बिहार व उड़ीसा की दीवानी दे दी।
Q5.) दिल्ली पर शासन करने का मराठों का सपना क्यों पूरा नहीं हुआ ?
उत्तर:- तीसरी लड़ाई में हार के बाद स्ट्रॉबेरी साम्राज्य और दिल्ली पर राज करने का उनका सपना टूट गया। बौद्ध, गायकवाड़, होलकर और भोंसले अलग-अलग राज्यों में राज कर रहे थे। तीन एंग्लो-मराठा युद्धों के बाद, खासकर तीसरे युद्ध (1817-19) के बाद, वैश्यों ने मराठा सेना को पूरी तरह से नष्ट कर दिया, जिससे दिल्ली पर राज करने का उनका सपना अधूरा रह गया।
Q6.) प्लासी के युद्ध को नाममात्र का युद्ध क्यों माना जाता है ?
उत्तर:- प्लासी के मैदान में 23 जून, 1757 को राबर्ट क्लाइव की ‘सेना और सिराजुद्दौला की सेना आमने-सामने हुई। यह युद्ध कुछ ही घंटों में समाप्त हो गई क्योंकि सिराजुद्दौला की सेना राबर्ट क्लाइव को मन से साथ दे रही थी। इसलिए इस युद्ध को 6- नाममात्र का युद्ध माना जाता है।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर:
Q1.) राज्य हड़प की नीति के क्या परिणाम हुए ?
उत्तर:- भारत में ब्रिटिश साम्राज्य के विस्तार के लिए लॉर्ड डलहौजी ने विलय या राज्य हड़प की नीति का सहारा लिया। इसके तहत सर्वप्रथम सतारा (1848), संबलपुर (1850), नागपुर (1852) और झाँसी को इस आधार पर अपने राज्य में मिला लिया कि इन रियासतों का कोई पुरुष वारिस नहीं था। कुशासन का आरोप लगाकर 1856 ई० में अवध को अपने नियंत्रण में ले लिया गया। अपने नवाब को गद्दी से हटाये जाने का अवध की जनता ने काफी विरोध किया और 1857 के महान विद्रोह में सक्रिय भूमिका निभायी। डलहौजी ने अपनी इस नीति द्वारा देशी नरेशों और उनकी प्रजा में असंतोष की भावना भर दी तथा अनेक अंग्रेज विरोधी विद्रोहों को बढ़ावा दिया।
Q2.) बंगाल की दीवानी मिलने से कंपनी को क्या लाभ हुए ?
उत्तर:- मीर जाफर को दोबारा नवाब बनाया गया। अब नवाब कंपनी को हर महीने पाँच लाख रुपए चुकाता था। कंपनी अपने सैनिकों के खर्चों से निपटने, व्यापारिक जरूरतों तथा अन्य खर्चों को पूरा करने के लिए और पैसा चाहती थी। कंपनी और ज्यादा इलाके तथा और ज्यादा कमाई चाहती थी। 1765 में मीरजाफर की मृत्यु के बाद मुगल सम्राट ने कंपनी को बंगाल का नवाब बना दिया। इससे कंपनी को बंगाल के विशाल राजस्व संसाधनों पर नियंत्रण मिल गया। प्लासी युद्ध के पश्चात् कंपनी को ब्रिटेन से सोने की निकासी कम होने लगी और बंगाल की दीवानी मिलने के बाद ब्रिटेन से सोना लाने की जरूरत ही नहीं रही। अब भारत से होनेवाली आमदनी से कंपनी अपना खर्च चला सकती थी।
Q3.) बंगाल के नवाबों और ईस्ट इंडिया कंपनी के बीच किन बातों पर विवाद था ?
उत्तर:- जब सिराजुद्दौला बंगाल का नवाब बना, तो कंपनी को उसकी शक्ति से डर लगा क्योंकि वह एक ऐसे नए साम्राज्य का सपना देख रहा था जो उसके वाणिज्यिक हितों में हस्तक्षेप न करे। सिराजुद्दौला ने कंपनी को राज्य के मामलों को संभालने, पासपोर्ट शुल्क और ऋण भुगतान का आदेश दिया। जब समझौता नहीं हुआ, तो सिराजुद्दौला ने 30,000 सैनिकों के साथ कोसिमबाजार में अंग्रेजी सेना पर हमला किया।
कब्जे की खबर कलकत्ता पहुंचने पर, रॉबर्ट क्लाइव की सेना को मद्रास से भेजा गया। क्लाइव ने प्लासी की लड़ाई में सिराजुद्दौला के कमांडर को हराया, जिससे कंपनी को बंगाल पर नियंत्रण मिल गया।