Tw Smart Classes | Jac Board class 8 Civics chapter 1 Notes संविधान | Jac Board Solutions Class 8 Civics | Class 8 Civics chapter 1 संविधान
सभी अध्यायों के लिए विज्ञान NCERT पुस्तक समाधान Smart Classes के Teachers और Experts के द्वारा बिलकुल आपकी भाषा में तैयार किया गया है | ताकि आप समाधान को समझ सके और आसानी से याद कर सके | Jac Board Class 8 Civics Chapter 1 Notes Hindi Medium के लिए कक्षा 8 नागरिकशास्त्र NCERT समाधान जो की NCERT पुस्तक समाधान नवीनतम CBSE, JACऔर NCERT पाठ्यक्रम पर आधारित है | NCERT पुस्तक समाधान हर साल Smart Classes के द्वारा Update किया जाते है | इसलिए कक्षा 8 के लिए NCERT पुस्तक समाधान भी Smart Classes के द्वारा वर्ष 2024 – 25 के लिए Update किया गया है |
Jac Board class 8 Civics chapter 1 Notes : संविधान
Hindi Medium के छात्रों के लिए Hindi में कक्षा 8 नागरिकशास्त्र NCERT पुस्तक समाधान के सभी अध्याय नवीनतम CBSE, JAC और NCERT पाठ्यक्रम पर आधारित है |
Jac Board Class 8 Civics Chapter 1 Notes | संविधान
कक्षा | 8th |
विषय | नागरिकशास्त्र |
अध्याय | 1 |
अध्याय का नाम | संविधान |
पाठ्यक्रम का प्रकार | JAC Board |
माध्यम | हिंदी |
शैक्षणिक वर्ष | 2024 – 25 |
समाधान का प्रारूप | पीडीएफ / ऑनलाइन |
समाधान की भाषा | हिंदी |
मूल्य | निःशुल्क |
Jac Board Class 8 Civics Chapter 1: संविधान
Tw Smart Classes , students, teachers, & tutors के requirments के मुताबिक सभी study materials तैयार करती है | हमारे द्वारा और भी study materials तैयार किये जाते है |
हमारे द्वारा तैयार किये गए ncert book solution कुछ इस तरह रहेगी >>
- नोट्स
- अभ्यास
- syllabus पर प्रश्न उत्तर
- महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
- V.V.I MCQs (50)
अध्याय 1 : संविधान ( Constitution )
अतिलघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
Q1.) ‘शिक्षा का अधिकार’ से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर:- शिक्षा का अधिकार विधेयक को संसद ने 4 अगस्त, 2009 को मंजूरी प्रदान की एवं 1 अप्रैल 2010, से शिक्षा का अधिकार कानून (Right to Education Act) लागू हो गया। इस कानून के तहत् बच्चों को अनिवार्य और निःशुल्क शिक्षा सुनिश्चित करने हेतु अनेक प्रावधान किये गये हैं।
Q2.) मानवाधिकार से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर:- मानवाधिकार से तात्पर्य उन सभी अधिकारों से है, जो व्यक्ति के जीवन, स्वतंत्रता, समानता एवं प्रतिष्ठा से जुड़े हैं। इसमें संविधान में वर्णित मूल अधिकार के अलावा अंतर्राष्ट्रीय समझौते के फलस्वरूप संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा स्वीकार किए गए अधिकार भी शामिल है।
Q3.) राज्य व्यवस्था का क्या आशय है ?
उत्तर:- इसका आशय एक ऐसे समाज से है जिसकी राजनीतिक संरचना व्यवस्थित है। भारत एक लोकतांत्रिक राज्यव्यवस्था है। व
Q4.) हमारा संविधान क्या कहता है ?
उत्तर:- हमारा संविधान कहता है कि धर्म, नस्ल, जाति, लिंग और जन्म स्थान के आधार पर देश के किसी नागरिक के साथ भेदभाव नहीं किया जा सकता। समानता का अधिकार भारतीय संविधान में दिया गया एक मौलिक अधिकार है।
Q5.) संघवाद का क्या मतलब है ?
उत्तर:- संघवाद का मतलब है देश में एक से ज्यादा स्तर की सरकारों का होना।
Q6.) भारतीय संविधान का जनक किन्हें कहा जाता है ?
उत्तर:- बाबा साहेब डॉ० अम्बेडकर को भारतीय संविधान का जनक कहा जाता है।
Q7.) संविधान के अनुसार राज्य के कितने अंग हैं ?
उत्तर:- संविधान के अनुसार राज्य के तीन अंग हैं-
- (क) विधायिका,
- (ख) कार्यपालिका,
- (ग) न्यायपालिका।
Q8.) संविधान क्या है ?
उत्तर:- सरल भाषा में, हम कह सकते हैं संविधान कानूनों का एक समूह होता है जिसके अनुसार किसी देश की सरकार चलाई जाती है। यह सरकार के तीनों अंगों की स्थितियाँ एवं अधिकार निर्धारित करता है (कार्यपालिका, विधायिका एवं न्यायपालिका की स्थितियाँ एवं शक्तियाँ निर्धारित करता है) यही सरकार एवं नागरिकों के मध्य संबंधों की भी व्याख्या करता है।
Q9.) हमारे संविधान की कोई दो प्रमुख विशेषताएँ दें।
उत्तर:- भारतीय संविधान की दो प्रमुख विशेषताएँ हैं-
- (क) यह भारत में सार्वभौमिक, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य स्थापित करता है।
- (ख) यह भारत के नागरिकों को मौलिक अधिकार प्रदान करता है तथा उन्हें उनके मौलिक कर्त्तव्य भी बताता है।
Q10.) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का गठन कब किया गया ?
उत्तर:- भारत सरकार के द्वारा मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम के तहत् 1993 में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का गठन किया गया है।
Q11.) संपत्ति के अधिकार को कब हटाया गया ?
उत्तर:- संपत्ति के अधिकार को 1978 में 44 संविधान संशोधन के द्वारा हटाया गया।
Q12.) ‘धर्मनिरपेक्षता’ शब्द का क्या अर्थ है ?
उत्तर:- धर्मनिरपेक्षता का शाब्दिक अर्थ है- धर्म के प्रति निरपेक्ष भाव का होना। भारतीय संविधान सभी को अपने धार्मिक विश्वासों और तौर-तरीकों को अपनाने की पूरी छूट देता है। सबके लिए समान धार्मिक स्वतंत्रता के विचार को ध्यान में रखते हुए इस देश में धर्म और राज्य की शक्ति को एक-दूसरे से अलग रखने की रणनीति अपनाई हैं। धर्म को राज्य से अलग रखने की इसी अवधारणा को धर्म निरपेक्षता कहा जाता है।
लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
Q1.) संविधान में वर्णित किन्हीं पाँच मौलिक कर्त्तव्यों को लिखें।
उत्तर:- संविधान में वर्णित मौलिक कर्त्तव्य निम्न प्रकार से हैं-
- (क) संविधान का पालन और उसके आदर्शों, संस्थाओं, राष्ट्रध्वज और राष्ट्रगान का आदर करना चाहिए।
- (ख) स्वतंत्रता के लिए हमारे राष्ट्रीय आंदोलन को प्रेरित करने वाले उच्च आदर्शों को अपनाना चाहिए।
- (ग) भारत के सभी लोगों में समरसता और समान भ्रातृत्व की भावना का निर्माण तथा महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुँचाने वाली प्रथाओं को त्याग करनी चाहिए।
- (घ) प्राकृतिक पर्यावरण जिसके अंतर्गत वन, झील, नदी और वन्य जीव हैं, की रक्षा एवं उसका संवर्धन करना चाहिए।
- (ङ) वैज्ञानिक दृष्टिकोण, मानववाद और ज्ञानार्जन तथा सुधार की भावना का विकास करना चाहिए।
Q2.) ‘एक लोकतांत्रिक देश में मौलिक अधिकार का होना बहुत जरूरी है।’ क्या आप इस कथन से सहमत हैं ? अपने उत्तर के पक्ष में तीन तर्क दें।
उत्तर:- हम इस कथन से सहमत है कि एक लोकतांत्रिक देश में मौलिक अधिकार होना बहुत जरूरी है। इसके निम्नांकित कारण हैं-
- (क) मौलिक अधिकार देश के सभी नागरिकों को राज्य की सत्ता के मनमाने और निरंकुश इस्तेमाल से बचाते है।
- (ख) लोकतंत्र में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी इच्छा का धर्म अपनाने, (७) उसका प्रचार-प्रसार करने का मौलिक अधिकार प्राप्त है।
- (ग) अगर किसी व्यक्ति को लगता है कि उसके अधिकारों का हनन हो रहा है, तो वह इससे बचने के लिए न्यायालय की शरण में जा सकता है।
Q3.) मौलिक अधिकार एवं मौलिक कर्त्तव्य में क्या अंतर है ?
उत्तर:- मौलिक अधिकार:- समाज में व्यक्ति के विकास के लिए प्रदत्त व्यवस्था को उसका अधिकार कहा जाता है। संविधान व्यक्तियों को लिखित रूप से अधिकार प्रदान करता है तथा उसकी सुरक्षा के लिए व्यवस्था करता है। भारत का संविधान यहाँ के लोगों को कुछ मौलिक अधिकार देता है। मौलिक अधिकार को संविधान की अंतरात्मा कहा जाता है।
मौलिक कर्त्तव्य:- हमारा संविधान देश के नागरिकों से कुछ कर्त्तव्यों के पालन की भी उम्मीद करता है, जो देश की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण रखने के लिए आवश्यक है।
Q4.) मानवाधिकार आयोग के कार्यों का वर्णन करें।
उत्तर:- मानवाधिकार आयोग निम्नांकित कार्य करता है-
- (क) मानवाधिकारों के उल्लंघन की शिकायतों की जाँच करता है।
- (ख) जेल में कैदियों के निवास की परिस्थितियों की जाँच के लिए वह किसी भी जेल का निरीक्षण कर सकता है। ध
- (ग) मानवाधिकारों के उपयोग में बाधक आतंकवादी कार्यों की समीक्षा करता है।
- (घ) मानवाधिकारों के क्षेत्र में अनुसंधान को प्रोत्साहन करता है।
- (ङ) मानवाधिकारों के क्षेत्र में कार्यरत गैर सरकारी संगठनों को प्रोत्साहन देता है।
Q5.) किसी लोकतांत्रिक देश को संविधान की जरूरत क्यों पड़ती
उत्तर:- आज दुनिया के अधिकांश देशों के पास अपना संविधान है। संविधान उन आदर्शों को सूत्रबद्ध करता है जिनके आधार पर नागरिक अपने देश की अपनी इच्छा और सपनों के अनुसार रच सकते हैं। यानी संविधान बताता है कि हमारे समाज का मूलभूत स्वरूप क्या हो। संविधान नियमों का ऐसा समूह होता है जिसका एक देश के सभी लोग अपने देश को चलाने की पद्धति के रूप में अपना सकते हैं। इसके जरिए वे न केवल यह तय करते हैं कि सरकार किस तरह की होगी बल्कि उन आदर्शों पर भी एक साझी समझ विकसित करते हैं जिनकी हमारे पूरे देश में रक्षा की जानी चाहिए।