Tw Smart Classes | Jac board class 7 geography chapter 1 notes in hindi | Class 7 Geography Chapter 1 हमारा पर्यावरण Jac Board | Jac Board Class 7 Geography Notes | Jac Board Class 7 Geography Chapter 1 notes in hindi questions
सभी अध्यायों के लिए विज्ञान NCERT पुस्तक समाधान Smart Classes के Teachers और Experts के द्वारा बिलकुल आपकी भाषा में तैयार किया गया है | ताकि आप समाधान को समझ सके और आसानी से याद कर सके | Jac Board Class 7 Geography Chapter 1 हमारा पर्यावरण
Hindi Medium के लिए कक्षा 7 भूगोल NCERT समाधान जो की NCERT पुस्तक समाधान नवीनतम CBSE, JACऔर NCERT पाठ्यक्रम पर आधारित है | NCERT पुस्तक समाधान हर साल Smart Classes के द्वारा Update किया जाते है | इसलिए कक्षा 7 के लिए NCERT पुस्तक समाधान भी Smart Classes के द्वारा वर्ष 2024 – 25 के लिए Update किया गया है |
Class 7 Geography Chapter 1 हमारा पर्यावरण
Hindi Medium के छात्रों के लिए Hindi में कक्षा 7 भूगोल NCERT पुस्तक समाधान के सभी अध्याय नवीनतम CBSE, JAC और NCERT पाठ्यक्रम पर आधारित है |
कक्षा | 7 |
विषय | भूगोल |
अध्याय | 1 |
अध्याय का नाम | हमारा पर्यावरण |
पाठ्यक्रम का प्रकार | JAC Board |
माध्यम | हिंदी |
शैक्षणिक वर्ष | 2024 – 25 |
समाधान का प्रारूप | पीडीएफ / ऑनलाइन |
समाधान की भाषा | हिंदी |
मूल्य | निःशुल्क |
Jac Board Class 7 Geography chapter 1: हमारा पर्यावरण
Tw Smart Classes , students, teachers, & tutors के requirments के मुताबिक सभी study materials तैयार करती है | हमारे द्वारा और भी study materials तैयार किये जाते है |
हमारे द्वारा तैयार किये गए ncert book solution कुछ इस तरह रहेगी >>
- नोट्स
- अभ्यास
- syllabus पर प्रश्न उत्तर
- महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
- V.V.I MCQs (50)
अध्याय 1 : हमारा पर्यावरण ( Our Environment )
अतिलघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
Q1.) पारितंत्र क्या है ?
उत्तर:– पारितंत्र वह तंत्र है जिसमें सभी जीवधारी आपस में एक-दूसरे के साथ तथा पर्यावरण के उन भौतिक एवं रासायनिक कारकों के साथ परस्पर क्रिया करते हैं जिसमें वे निवास करते हैं।
Q2.) जैवमंडल क्या है ?
उत्तर:– जैवमंडल पृथ्वी का वह संकीर्ण क्षेत्र है, जहाँ स्थल, जल एवं वायु मिलाकर जीवन को संभव बनाते हैं।
Q3.) पर्यावरण के प्रमुख घटक कौन-कौन-से हैं ?
उत्तर:– पर्यावरण के प्रमुख घटक निम्न प्रकार के हैं-
- (क) प्राकृतिक घटक,
- (ख) मानव निर्मित घटक,
- (ग) मनुष्य की परस्पर क्रियाएँ तथा उनकी गतिविधियाँ।
Q4.) स्थलमंडल क्या है ?
उत्तर:- पृथ्वी की ठोस पर्पटी या कठोर ऊपरी परत को स्थलमंडल कहते हैं।
Q5.) पर्यावरण प्रदूषण के प्रमुख प्रकार क्या-क्या हैं ?
उत्तर:- पर्यावरण प्रदूषण के विभिन्न प्रकार निम्नांकित हैं:- वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण एवं मिट्टी (भूमि) प्रदूषण आदि।
Q6.) प्राकृतिक पर्यावरण से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर:- वे सभी वस्तुएँ जो हमारे आस-पास प्राकृतिक रूप में उपलब्ध हैं। भूमि, जल, वायु, पेड़-पौधे एवं जीव-जन्तु मिलकर प्राकृतिक पर्यावरण बनाते हैं।
Q7.) मानव निर्मित क्रियाओं के चार उदाहरण दें।
उत्तर:- मानव निर्मित प्रमुख क्रियाएँ- पुल, सड़कें, पार्क, इमारतें आदि मानव निर्मित क्रियाओं के उदाहरण हैं।
Q8.) जीवीय पर्यावरण के दो प्रमुख घटक क्या हैं ?
उत्तर:- जीव-जन्तु एवं पादप जीवीय पर्यावरण के प्रमुख उदाहरण हैं।
Q9.) जलमंडल का निर्माण किस प्रकार होता है ?
उत्तर:- जलमंडल का निर्माण नदी, समुद्र, महासागर एवं विभिन्न प्रकार के जलाशयों से मिलकर बनता है।
Q10.) वायुमंडल किसे कहते हैं ?
उत्तर:- पृथ्वी के चारों ओर फैली वायु की पतली परत को वायुमंडल कहते हैं।
Q11.) पर्यावरण किसे कहते हैं ?
उत्तर:- किसी भी जीवित प्राणी के चारों ओर पाए जाने वाले मनुष्य, स्थान, वस्तुएँ एवं प्रकृति को पर्यावरण कहते हैं।
Q12.) हमारा पर्यावरण क्यों बदल रहा है ?
उत्तर:- मानव की आवश्यकताएँ समय के साथ बदल रही है। इन आवश्यकताओं को पूर्ण करने के लिए मानव अपने आस-पास की वस्तुओं तथा परिस्थितियों में परिवर्तन करता है और वह परिवर्तन पूरे पर्यावरण को बदल देता है।
Q13.) प्राकृतिक पर्यावरण में कौन-सी परिस्थितियाँ सम्मिलित होती है? उदाहरण दें।
उत्तर:- प्राकृतिक पर्यावरण में पाई जाने वाली दो परिस्थितियाँ-
- (क) जीवीय- सजीव प्राणियों का संसार जैसे पेड़ एवं जन्तु ।
- (ख) अजीवीय- निर्जीव पदार्थों का संसार जैसे- स्थल।
Q14.) मानवीय पर्यावरण से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर:- मानवीय पर्यावरण में मनुष्य की परस्पर क्रियाएँ, उनकी गतिविधियाँ एवं उनके द्वारा निर्मित रचनाएँ सम्मिलित होती हैं।
Q15.) प्राकृतिक पर्यावरण के घटकों के कुछ उदाहरण दें।
उत्तर:- स्थलमंडल, जलमंडल, वायुमंडल एवं जैवमंडल प्राकृतिक पर्यावरण के उदाहरण हैं।
Q16.) चिपको आंदोलन से आप क्या समझते है ?
उत्तर:- यह आंदोलन पर्यावरण के बचाव के लिए उठाया गया एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है। इसकी शुरुआत सुंदरलाल बहुगुणा के नेतृत्व में उत्तराखण्ड के टेहरी-गढ़वाल जिले से हुई। इस आंदोलन में ग्रामीण लोग पेड़ों की कटाई होने वाले क्षेत्रों में जाकर पेड़ के चारों ओर चिपक जाते थे।
लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
Q1.) हम अपने पर्यावरण को प्रदूषण से कैसे बचा सकते हैं ?
उत्तर:- हम अपने पर्यावरण को प्रदूषण से निम्नांकित तरीकों से बचा सकते है-
- (क) अपने आस-पास पेड़ उगाने में मदद करें।
- (ख) घर के आस-पास जलजमाव नहीं होने दें।
- (ग) नालियों की नियमित सफाई करवाएँ, ताकि उनमें पानी न रुकने पाए।
- (घ) सार्वजनिक यातायात का उपयोग करें।
- (ङ) प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग बंद कर दें।
Q2.) जैव एवं अजैव तत्व में अंतर स्पष्ट करें।
उत्तर:- जैव तत्व :- पारिस्थितिकी तंत्र में सभी जीव जैसे- पौधे, जानवरों, पक्षियों, कवक, बैक्टीरिया, प्रोटोजोआ आदि सम्मिलित हैं। से सभी जीव एक साथ काम करते हैं।
अजैव तत्व:- अजैव तत्व पारिस्थितिकी तंत्र का एक प्रमुख घटक है। इसमें सभी प्रकार के गैर जीवित चीजें शामिल हैं। जैसे- सूर्य का प्रकाश, आक्सीजन, नाइट्रोजन, तापमान, पानी, मिट्टी, वायु आदि ।
Q3.) प्राकृतिक पर्यावरण और मानव निर्मित पर्यावरण में अंतर स्पष्ट करें।
उत्तर:- प्राकृतिक पर्यावरण- प्राकृतिक पर्यावरण जैव और अजैव दो प्रकार के प्रमुख तत्वों का दृश्य और अदृश्य समूह है। भूमि, जल, वायु, पेड़-पौधे एवं जीव-जन्तु मिलकर प्राकृतिक पर्यावरण बनाते हैं। इसे भौतिक पर्यावरण भी कहते हैं।
मानव निर्मित पर्यावरण:- मनुष्य आधुनिक ज्ञान और तकनीक की सहायता से अपने पर्यावरण के साथ पारस्परिक क्रिया करता है। इस क्रिया के द्वारा उसमें अपनी आवश्यकता के अनुसार संशोधन एवं परिवर्तन करता रहता है। इस संशोधन द्वारा मानव उसे अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप बना लेता है, जिसे मानवीय पर्यावरण कहते हैं।
Q4.) मानव अपनी आवश्यकता के अनुसार पर्यावरण में परिवर्तन करता है। कारण बताएँ।
उत्तर:- मानव अपनी विभिन्न आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए पर्यावरण में परिवर्तन करता है। उदाहरण के लिए वह भूमि प्राप्त करने हेतु जंगल साफ करता है ताकि वहाँ खेती कर सके तथा बस्तियाँ बसा सके।
वह खनन द्वारा विभिन्न खनिज प्राप्त करता है जिससे वह कई प्रकार की वस्तुएँ बनाता है। वह बिजली उत्पादन के लिए बाँध बनाता है।
Q5.)पौधे तथा प्राणी परस्पर निर्भर हैं, कारण बताएँ।
उत्तर:- सभी पेड़-पौधे, जीव-जंतु एवं मानव आस-पास के पर्यावरण पर आश्रित होते हैं। प्रायः वे एक-दूसरे पर आश्रित होते हैं। जीवधारियों का आपसी एवं अपने आस-पास के पर्यावरण के बीच संबंध ही पारितंत्र का निर्माण करता है। पौधे तथा प्राणी सभी पर्यावरण के अंश हैं। यह प्राकृतिक एवं मानव निर्मित परिघटनाओं का मिश्रण है।
Q6.) पर्यावरण किस प्रकार हमारे लिए आवश्यक है ? वर्णन करें।
उत्तर:- पर्यावरण हमारे जीवन का मूल आधार है। यह हमारे जीवन की आधारभूत आवश्यकताएँ प्रदान करता है। यह हमारे लिए निम्नांकित रूप में आवश्यक है-
- (क) यह हमें पीने के लिए जल प्रदान करता है।
- (ख) यह हमें सांस लेने के लिए वायु प्रदान करता है।
- (ग) यह हमें आवास बनाने हेतु भूमि प्रदान करता है।
- (घ) यह हमें भोजन प्रदान करता है।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर
Q1 .) पर्यावरण के विभिन्न घटक एक-दूसरे के साथ किस प्रकार परस्पर प्रक्रिया करते हैं ? उदाहरण देकर स्पष्ट करें।
उत्तर:- पर्यावरण के विभिन्न घटक एक-दूसरे के साथ पारस्परिक क्रिया करते हैं। ये विभिन्न घटक प्राकृतिक पर्यावरण एवं मानव निर्मित पर्यावरण हैं। प्राकृतिक पर्यावरण में भूमि, जल, वायु, पेड़-पौधे और जीव जंतु सम्मिलित हैं जबकि मानव निर्मित पर्यावरण में सड़के, नहर, इमारतें, उद्योग, पुल एवं स्मारक आते हैं। प्राकृतिक पर्यावरण में पृथ्वी पर पाई जाने वाली जीवीय एवं अजीवीय दोनों परिस्थितियाँ सम्मिलित है जबकि मानवीय पर्यावरण में मानव की परस्पर क्रियाएँ, उसकी गतिविधियाँ एवं उनके द्वारा बनाई गई रचनाएँ सम्मिलित हैं। मनुष्य अपने ज्ञान और तकनीक से पर्यावरण के विभिन्न घटकों के साथ पारस्परिक क्रिया करता है और विभिन्न संशोधनों द्वारा उसे अपनी आवश्यकतानुसार अपने अनुरूप बना लेता है।
उदाहरण के लिए मानव भूमि को जोतकर खेती करता है। जंगलों को साफ करता है, सड़कें, नहरें, रेलमार्ग, हवाईपट्टी आदि बनाता है। इस प्रकार मानव प्राकृतिक संसाधनों का विभिन्न प्रकार से दोहन कर अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करता है।
Q2.) पर्यावरण प्रदूषण के प्रमुख कारणों का उल्लेख करें।
उत्तर:- प्रदूषण में पर्यावरण के सभी घटक प्रभावित होते हैं। प्रदूषण के विभिन्न प्रकार (कारण) हैं- वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, भूमि प्रदूषण आदि ।
वायु प्रदूषण के कारण-
- (क) वायु में अधिक मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड तथा कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा का बढ़ना जो कारखानों, घरेलू ईंधनों से निकलने वाले धुएँ में होता है।
- (ख) वायु में सल्फर डाइऑक्साइड और नाइट्रोजन डाइऑक्साइड का उपस्थित होना जो पेट्रोलियम पदार्थ, मोटर गाड़ियों इत्यादि से निकलने वाले धुएँ में होता है।
जल प्रदूषण के कारण:- विभिन्न उद्योगों व कारखानों के द्वारा जहरीले रसायनों का स्राव, कृषि में कीटनाशकों का प्रयोग, मिट्टी और कचड़े का कुप्रबंधन आदि जल प्रदूषण के मुख्य कारण हैं। भूमि प्रदूषण के कारण-
- (क) भूमि प्रदूषण अधिक मात्रा में जहरीले कीटनाशकों और रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग करने से होता है।
- (ख) अवैज्ञानिक सिंचाई पद्धति के कारण मिट्टी में लवणता की मात्रा का बढ़ना।