Tw Smart Classes | JCERT Solutions Class 6 Math | Jcert Class 6 Maths Solutions Chapter 1 Exercise 1.1 | JCERT Class 6th गणित Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी | Class 6 Math Solution Hindi Medium PDF | JCERT Board Class 6 Ganit Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Ex 1.1
Jac Board Class 8 Math Chapter 1 Exercise 1.1 Hindi Medium
JCERT Board Class 8 Math Chapter 1 Exercise 1.1 hindi medium is prepared by the teachers of Tw Smart Classes for the academic year 2024 – 25 in Hindi Medium. Ex 1.1 Chapter 1 Class 8 Knowing our Numbers is prepared according to the new book 2024 – 25 in very simple and easy language and you can also download its free PDF. Solutions of all the questions of Chapter 1 Rational Numbers Class 8 Exercise 1.1 are written in easy language.
कक्षा 6 गणित अध्याय 1 अपनी संख्याओं की जानकारी प्रश्नावली 1.1 के लिए NCERT समाधान हिंदी माध्यम के लिए शैक्षणिक वर्ष 2024 – 25 Tw Smart Classes के शिक्षक द्वारा तैयार किया गया है |बिलकुल सरल और आसान भाषा में Ex 1.1 अध्याय 1 कक्षा 6 अपनी संख्याओं की जानकारी नए book 2024 -25 के हिसाब से बनाया गया है और साथ ही आप Free PDF भी Download कर सकते है| अध्याय 1 परिमेय संख्याएँ कक्षा 6 अभ्यास 1.1 के सभी प्रश्नों क हल आसान भाषा में लिखा गया है |
- JCERT Board Class 6 Math Chapter 1 Exercise 1.1
- Jcert Board Class 6 Math Chapter 1 Exercise 1.1 Solutions Hindi Medium
- Class 6 Maths Chapter 1 Exercise 1.1 Solution Hindi
- Class 6 math Ex 1.1 Jac Board
- Class 6th Jcert Math Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी
- कक्षा 6 गणित अध्याय 1 अभ्यास 1.1 समाधान
- कक्षा 6 गणित अध्याय 1 अभ्यास 1.2 समाधान
- कक्षा 6 गणित अध्याय 1 अभ्यास 1.3 समाधान
- कक्षा 6 गणित अध्याय 1 अभ्यास 1.4 समाधान
- कक्षा 6 गणित अध्याय 1 अभ्यास 1.5 समाधान
- प्रश्नावली 1.1 का हल हिंदी में अपनी संख्याओं की जानकारी कक्षा 6
Jac Board Class 6 Math Chapter 1 मुख्य अवधारणाएँ
अनुभाग का नाम | विषय का नाम |
1.1 | संख्याओं की तुलना , आप कितनी संख्याएँ बना सकते है , अंको का स्थानांतरण , संख्या 10000 का प्रवेश , स्थानीय मान पर पुनर्दृष्टि , संख्या 100000 का प्रवेश , बड़ी संख्याएँ , बड़ी संख्याएँ पढने और लिखने में एक सहायता | |
1.2 | व्यावहारिक प्रयोग में बड़ी संख्याएँ , |
Jac Board Class 6 Math Chapter 1 Exercise 1.1 Important Notes
♦ आरोही क्रम ( Ascending Order ):-
आरोही क्रम या बढ़ते हुए क्रम का अर्थ है सबसे छोटे से प्रारम्भ कर सबसे बड़े तक वयावस्थित करना |
♦ अवरोही क्रम ( Descending Order ):-
आरोही क्रम या घटते हुए क्रम का अर्थ है सबसे बड़े से प्रारम्भ कर सबसे छोटे तक वयावस्थित करना |
♦ एक लाख ( One lakh ):-
पाँच अंको की सबसे बड़ी संख्या में 1 जोड़ने पर छः अंको सबसे छोटी संख्या प्राप्त होती है अर्थात
9,99,99 + 1 = 1,00,000 इस संख्या को एक लाख कहते है |
♦ दस लाख ( Ten lakh ):-
छः अंको की सबसे बड़ी संख्या में 1 जोड़ने पर सात अंको सबसे छोटी संख्या प्राप्त होती है अर्थात
99,99,99 + 1 = 10,00,000 इस संख्या को दस लाख कहते है |
याद रखिए : 1 सौ = 10 दहाइयाँ 1 हज़ार = 10 सौ / 100 दहाइयाँ 1 लाख = 100 हज़ार / 1000 सौ 1 करोड़ = 100 लाख / 10,000 हज़ार |
Jac Board Class 6 Math Chapter 1 Exercise 1.1 Hindi Medium
कक्षा | 6 |
विषय | गणित |
अध्याय | 1 |
अध्याय का नाम | अपनी संख्याओं की जानकारी |
माध्यम | हिंदी |
सत्र | शैक्षणिक वर्ष 2024-25 |
सामग्री | ऑनलाइन / PDF |
पाठ्यपुस्तक | एनसीईआरटी |
Jac Board Class 6 Math Chapter 1 Exercise 1.1 Hindi Medium Solutions
प्रयास कीजिए |
---|
क्या आप तुरंत ज्ञात कर सकते हैं कि पुत्येक पक्ति में कौन सी संख्या सबसे बड़ी है और कौन सी संख्या सबसे छोटी है? 1. 382 , 4972 , 18 , 597 , 85 , 750 2. 1473, 89423 , 100 , 5000 , 310 3. 1854 , 75284 , 111 , 2333 , 450 4. 2853 , 7691 , 9999 , 12002 , 124 क्या यह सरत था? यह सरल क्यों था? उत्तर : 1. 59785 सबसे बड़ी है और 18 सबसे छोटी है। 2. 89423 सबसे बड़ी है और 100 सबसे छोटी है। 3. 75284 सबसे बड़ी है और 111 सबसे छोटी है। 4. 12002 सबसे बड़ी है और 124 सबसे छोटी है। |
प्रयास कीजिए |
---|
प्रत्येक समूह में सबसे बड़ी और सबसे छोटी संख्याएँ ज्ञात कीजिए : (a) 4536, 4892, 4370, 4452 (b) 15623, 15073, 15189, 15800 (c) 25286, 25245, 25270, 25210 (d) 6895, 23787, 24569,24659 उत्तर : a. 4892 सबसे बड़ी है और 4370 सबसे छोटी है। b. 15800 सबसे बड़ी है और 15073 सबसे छोटी है। c. 25286 सबसे बड़ी है और 25210 सबसे छोटी है। d. 24659 सबसे बड़ी है और 6895 सबसे छोटी है। |
प्रयास कीजिए |
---|
1. बिना पुनरावृत्ति किए, द्विए हुए अंकों का प्रयोग करके चार अंकों की सबसे बड़ी और सबसे छोटी संख्याएँ बनाइए : (a) 2, 8, 7, 4 (b) 9,7,4,1 (c) 4,7,5,0 (d) 1,7,6,2 (संकेत: 0754 तीन अंकों की संख्या है।) उत्तर : a. 8742 सबसे बड़ी है और 2478 सबसे छोटी है। b. 9741 सबसे बड़ी है और 1479 सबसे छोटी है। c. 7540 सबसे बड़ी है और 4057 सबसे छोटी है। d. 7621 सबसे बड़ी है और 1267 सबसे छोटी है। 2. किसी एक अंक का दो बार प्रयोग करके चार अंकों की सबसे बड़ी और सबसे छोटी संख्याएँ बनाइए : (a) 3,8.7 (b) 9,0,5 (c) 0,4,9 (d) 8,5,1 (संकेत प्रत्येक स्थिति में सोचिए कि आप किस अंक का दो बार प्रयोग करेंगे।) उत्तर : (a) सबसे बड़ी संख्या = 8837 सबसे छोटी संख्या = 3378 (b) सबसे बड़ी संख्या = 9950 सबसे छोटी संख्या = 5009 (c) सबसे बड़ी संख्या = 9940 सबसे छोटी संख्या = 4009 (d) सबसे बड़ी संख्या = 8851 सबसे छोटी संख्या = 1158 3. दिए हुए प्रतिबंधों के साथ, किन्हीं चार अंकों का प्रयोग करके, 4 अंकों की सबसे बड़ी और सबसे छोटी संख्याएँ बनाइए : (a) अंक 7 सदैव इकाई के स्थान पर रहे। (b) अंक 4 सदैव दहाई के स्थान पर रहे। (c) अंक 9 सदैव सौ के स्थान पर रहे। (d) अंक 1 सदैव हज़ार के स्थान पर रहे। उत्तर : (a) सबसे बड़ी = 9867 सबसे छोटी = 1027 (b) सबसे बड़ी = 9844 सबसे छोटी = 1044 (c) सबसे बड़ी = 8799 सबसे छोटी = 1099 (d) सबसे बड़ी = 1987 सबसे छोटी = 1047 4. मान लीजिए, आप दो अंक 2 और 3 लेते हैं। इन अंकों को समान बार दोहराते हुए, चार अंकों की संख्याएँ बनाइए। कौन सी संख्या सबसे बड़ी है? कौन सी संख्या सबसे छोटी है? आप ऐसी कुल कितनी संख्याएँ बना सकते हैं? उत्तर : जब अंकों को समान बार (2 बार) दोहराते हैं, तो संभावित संख्याएँ निम्नलिखित होंगी: ( 2233, 2323, 2332, 3322, 3232, 3223 ) सबसे बड़ी संख्या = 3322 सबसे छोटी संख्या = 2233 ऐसी कुल संख्याएँ: 6 (2233, 2323, 2332, 3322, 3232, 3223) |
प्रयास कीजिए |
---|
1. निम्नलिखित संख्याओं को आरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए : (a) 847, 9754 , 8320 , 571 (b) 9801 , 25751 , 36501, 38802 उत्तर : (a) 571 , 847 , 8320 , 9754 (b) 9801 , 25751 , 36501 , 38802 2. निम्नलिखित संख्याओं को अवरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए: (a) 5000, 7500 , 85400 ,7861 (b) 1971 , 45321 , 88715 , 92549 उत्तर : (a) 85400 , 7861 , 7500 , 5000 (b) 92549 , 88715 , 45321 , 1971 |
प्रयास कीजिए |
---|
1. 10-1 क्या है? 2. 100-1 क्या है? 3. 10,000-1 क्या है? 4. 1,00,000-1 क्या है? 5. 1,00,00,000- 1 क्या है? ( संकेत : प्रतिरूप को पहचानिए) उत्तर : 10 – 1 = 9 100 – 1 = 99 10,000 – 1 = 9,999 1,00,000 – 1 = 99,999 1,00,00,000 – 1 = 99,99,999 ( संकेत: हर बार संख्या में से 1 घटाने पर उसके सभी अंक 9 बन जाते हैं ) |
प्रयास कीजिए |
---|
1. ऐसे पाँच उदाहरण दीजिए जहाँ गिनी जाने वाली वस्तुओं की संख्या 6 अंकों की संख्या से अधिक होगी। 2. 6 अंकों की सबसे बड़ी संख्या से प्रारंभ करते हुए, अवरोही क्रम में पिछली पाँच संख्याएँ लिखिए। 3. 8 अंकों की सबसे छोटी संख्या से प्रारंभ करते हुए, आरोही क्रम में संख्याएँ लिखिए और उन्हें पढ़िए। उत्तर : 1. (a) भारत की जनसंख्या (b) किसी बड़े पुस्तकालय में पुस्तकों की कुल संख्या (c) किसी बड़े कारखाने में निर्मित उत्पादों की संख्या (d) किसी देश में वाहनों की कुल संख्या (e) अंतरिक्ष में तारों की गिनती 2. 6 अंकों की सबसे बड़ी संख्या: 9,99,999 अवरोही क्रम: 9,99,999 9,99,998 9,99,997 9,99,996 9,99,995 3. 8 अंकों की सबसे छोटी संख्या: 1,00,00,000 आरोही क्रम: 1,00,00,000 (एक करोड़) 1,00,00,001 (एक करोड़ एक) 1,00,00,002 (एक करोड़ दो) 1,00,00,003 (एक करोड़ तीन) 1,00,00,004 (एक करोड़ चार) |
प्रयास कीजिए |
---|
1. इन संख्याओं को बक्सों का प्रयोग करते हुए लिखिए और फिर प्रसारित रूप में लिखिए : (1) 475320 (ii) 9847215 (ⅲ) 97645310 (iv) 30458094 (a) इनमें कौन-सी संख्या सबसे छोटी है? (b) इनमें कौन-सी संख्या सबसे बड़ी है? (c) इन संख्याओं को आरोही और अवरोही क्रमों में व्यवस्थित कीजिए। उत्तर : (a) (1) | 4 | 7 | 5 | 3 | 2 | 0 | प्रसारित रूप: 4×100000 + 7×10000 + 5×1000 + 3×100 + 2×10 + 0×1 = 400000 + 70000 + 5000 + 300 + 20 + 0 (ii) | 9 | 8 | 4 | 7 | 2 | 1 | 5 | प्रसारित रूप: 9×1000000 + 8×100000 + 4×10000 + 7×1000 + 2×100 + 1×10 + 5×1 = 9000000 + 800000 + 40000 + 7000 + 200 + 10 + 5 (ⅲ) | 9 | 7 | 6 | 4 | 5 | 3 | 1 | 0 | प्रसारित रूप: 9×10000000 + 7×1000000 + 6×100000 + 4×10000 + 5×1000 + 3×100 + 1×10 + 0×1 = 90000000 + 7000000 + 600000 + 40000 + 5000 + 300 + 10 + 0 (iv) | 3 | 0 | 4 | 5 | 8 | 0 | 9 | 4 | प्रसारित रूप: 3×10000000 + 0×1000000 + 4×100000 + 5×10000 + 8×1000 + 0×100 + 9×10 + 4×1 = 30000000 + 0 + 400000 + 50000 + 8000 + 0 + 90 + 4 (a) सबसे छोटी संख्या: 475320 (b) सबसे बड़ी संख्या: 97645310 (c) आरोही क्रम: 475320 , 9847215 , 30458094 , 97645310 अवरोही क्रम: 97645310 , 30458094 , 9847215 , 475320 2. निम्नलिखित संख्याओं को देखिए : (1) 527864 (11) 95432 (iii) 18950049 (iv) 70002509 (a) इन संख्याओं को बक्सों का प्रयोग करते हुए लिखिए और फिर अल्प विरामों का प्रयोग करते हुए लिखिए। (b) इन संख्याओं को आरोही और अवरोही क्रमों में व्यवस्थित कीजिए। उत्तर : (a) (i) बॉक्स= | 5 | 2 | 7 | 8 | 6 | 4 | अल्प विराम के साथ = 5,27,864 (11) बॉक्स= | 9 | 5 | 4 | 3 | 2 | अल्प विराम के साथ = 95,432 (iii) बॉक्स= | 1 | 8 | 9 | 5 | 0 | 0 | 4 | 9 | अल्प विराम के साथ = 1,89,50,049 (iv) बॉक्स= | 7 | 0 | 0 | 0 | 2 | 5 | 0 | 9 | अल्प विराम के साथ = 7,00,02,509 (b) आरोही क्रम: 95,432 ; 5,27,864 ; 1,89,50,049 ; 7,00,02,509 अवरोही क्रम: 7,00,02,509 ; 1,89,50,049 ; 5,27,864 ; 95,432 |
Jac Board Class 6 Math Chapter 1 Exercise 1.1 Hindi Medium Solutions
निचे आपके लिए PDF दिए गए है जिन्हें आप Download बटन पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते है |
Jac Board Class 6 Math Chapter 1 Exercise 1.1 Hindi Medium PDF4
Jac Board Class 6 Math Chapter 1 परिमेय संख्याएँ की मुख्य बातें
1.दो संख्याओं में वही संख्या बड़ी होती है, जिसमें अंकों की संख्या अधिक होती है। यदि दोनों में अंकों की संख्या समान है, तब हम उनके सबसे बाएँ स्थित अंकों की तुलना करते हैं और जिस संख्या में यह अंक बड़ा होगा वही बड़ी भी होगी। अगर ये अंक भी समान हैं, तब हम इसी प्रकार अंकों की तुलना करते जाते हैं।
2.दिए गए अंकों से संख्या बनाते समय, ध्यान रखना चाहिए कि संख्या को किन प्रतिबंधों के साथ बनाना है। जैसे अंकों 7, 8.3 व 5 से, किसी भी अंक को बिना दोहराए चार अंकों की बड़ी से बड़ी संख्या बनाने के लिए सबसे बड़े अंक 8 को सबसे बाईं ओर रखना होगा और फिर उससे छोटे अंक रखते जाएँगे।
3.चार अंकों की सबसे छोटी संख्या 1000 है। जिसका अर्थ है कि तीन अंकों की सबसे बड़ी संख्या 999 होगी। पाँच अंकों की सबसे बड़ी संख्या 10,000 (दस हजार) है. जिसका अर्थ है कि चार अंकों की बड़ी से बड़ी संख्या 9999 है। इसी प्रकार आगे. छः अंकों की छोटी से छोटी संख्या 1,00,000 (एक लाख) है जिसका अर्थ है कि पाँच अंकों की बड़ी से बड़ी संख्या 99999 है। यही क्रम और बड़ी संख्याओं के लिए भी लागू होता है।
4.अल्पविरामों का प्रयोग, संख्याओं के लिखने तथा पढ़ने में सहायता करता है। भारतीय संख्यांकन पद्धति में पहला अल्पविराम दाई ओर से प्रारंभ कर तीन अंकों बाद और बाकी दो-दो अंकों बाद लगाए जाते हैं और ये अल्पविराम क्रमशः हजार, लाख व करोड़ को अलग-अलग करते हैं। अंतर्राष्ट्रीय संख्यांकन पद्धति में अल्पविराम दाईं ओर से प्रारंभ कर तीन-तीन अंकों के बाद लगाए जाते हैं। तीन और छः अंकों के बाद अल्पविराम क्रमशः हजार व मिलियन को अलग-अलग करते हैं।
5.दैनिक जीवन में अनेक स्थानों पर हमें बड़ी-बड़ी संख्याओं की भी आवश्यकता होतो है। जैसे किसी विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या, गाँव या शहर की जनसंख्या बड़े बड़े लेन-देन में धन तथा दो बड़े शहरों के बीच की दूरी।
6.याद रखिए किलो का अर्थ है हज़ार, सेंटी का अर्थ है सौवाँ भाग तथा मिली का अर्थ है हज़ारवाँ भारा, इस प्रकार 1 किलोमीटर = 1000 मीटर 1 मीटर = 100 सेंटीमीटर = 1000 मिलीमीटर