Jac Board Class 10 Political science Chapter 7 लोकतंत्र के परिणाम Hindi Medium | Jac Board Solutions Class 10 राजनितिक विज्ञान | Class 10 Political science chapter 7 लोकतंत्र के परिणाम
सभी अध्यायों के लिए राजनितिक विज्ञान NCERT पुस्तक समाधान Smart Classes के Teachers और Experts के द्वारा बिलकुल आपकी भाषा में तैयार किया गया है | ताकि आप समाधान को समझ सके और आसानी से याद कर सके |
Table of Contents
Togglejac board Class 10 political science chapter 7 important questions
Hindi Medium के लिए कक्षा 10 राजनितिक विज्ञान NCERT समाधान जो की NCERT पुस्तक समाधान नवीनतम CBSE, JACऔर NCERT पाठ्यक्रम पर आधारित है | NCERT पुस्तक समाधान हर साल Smart Classes के द्वारा Update किया जाते है | इसलिए कक्षा 10 के लिए NCERT पुस्तक समाधान भी Smart Classes के द्वारा वर्ष 2023 – 24 के लिए Update किया गया है |
jac board class 10 political science chapter 7 important questions Hindi Medium के छात्रों के लिए Hindi में कक्षा 10 राजनितिक विज्ञान NCERT पुस्तक समाधान के सभी अध्याय नवीनतम CBSE, JAC और NCERT पाठ्यक्रम पर आधारित है |
Class 10 political science chapter 7
Tw Smart Classes , students, teachers, & tutors के requirments के मुताबिक सभी study materials तैयार करती है | हमारे द्वारा और भी study materials तैयार किये जाते है |
हमारे द्वारा तैयार किये गए ncert book solution कुछ इस तरह रहेगी >>
- अभ्यास
अध्याय 7:लोकतंत्र के परिणाम (Results of Democracy)
Q1.) लोकतंत्र से आपका क्या अभिप्राय है ?
उत्तर:- लोकतंत्र से हमारा अभिप्राय ऐसी सरकार से है जो लोगों द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों द्वारा चलाई जाती है।
Q2.) एक अलोकतांत्रिक सरकार क्या होती है ?
उत्तर:- जो सरकार बिना लोगों के भागीदारी से चलाई जाती है उसे अलोकतांत्रिक सरकार कहते हैं।
Q3.) पारदर्शिता का क्या अर्थ है ?
उत्तर:- जब हर कार्य ईमानदारी और नियमानुसार हो उसे पारदर्शिता कहते हैं।
Q4.) लोकतांत्रिक सरकार के दो गुण लिखें।
उत्तर:- (क) यह सरकार लोगों द्वारा चुनी गई होती है चुनाव में जो जीतता है वही अपनी सरकार बनाता है।
(ख) यह सरकार लोगों की होती है और लोगों के लिए कार्य करती है।
Q5.) लोकतांत्रिक सरकार के दो अवगुण लिखें।
उत्तर:- (क) इसमें फैसला लेने में बड़ा समय लग जाता है।
(ख) भ्रष्टाचार पर काबू पाने में ये सरकारें असफल रही हैं।
Q6.) तानाशाही से क्या समझते हैं ?
उत्तर:-कुछ विशेष व्यक्ति या व्यक्तियों के समूह द्वारा स्वेच्छाधारी ढंग से चलाया गया शासन तानाशाही कहलाता है।
Q7.) लोकतंत्र किन परिस्थितियों में सामाजिक विविधता को संभालता है और उनके बीच सामंजस्य बैठाता है ?
उत्तर:- विश्व भर में कोई एक ऐसा देश नहीं जहाँ धर्म, जाति, भाषा या आर्थिक स्थिति के आधार पर कोई भेदभाव न हो। परन्तु यह केवल लोकतंत्र में ही सम्भव है कि हर प्रकार की विविधताओं और विभिन्नताओं में आपसी सामंजस्य पैदा किया जाता है।
(क) यह लोकतंत्र में ही सम्भव है कि विभिन्न भाषा बोलने वाले लोगों को भी अपनी भाषा विकसित करने का मौका दिया जाता है। हर भाषा के लोग अपने निजी स्कूल खोल सकते हैं और अपनी-अपनी भाषा को प्रोत्साहन दे सकते हैं। दिल्ली में कई तमिल स्कूल हैं, उर्दू भाषा में शिक्षा देने वाले स्कूल हैं, पंजाबी तथा अन्य भाषाओं में शिक्षा देने वाले स्कूल हैं। सब मिलकर प्यार से शिक्षा कार्य कर रहे हैं।
(ख) लोकतंत्र में ही यह सम्भव है कि यहाँ हर आर्थिक तबके के लोगों को बराबर का वोट का अधिकार है, उसमें अमीरी गरीबी का कोई अन्तर नहीं रखा जाता।
(ग) यह लोकतंत्र में ही सम्भव है कि पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं को भी बराबर का वोट का अधिकार है और महिलाओं को अपने व्यवसाय चुनने का पूर्ण अधिकार है।
(घ) यह लोकतंत्र में ही सम्भव है कि हर धर्म के लोग अपने धर्म-स्थान बना सकते हैं और अपने ही ढंग से पूजा पाठ कर सकते हैं। सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में हर धर्म के विद्यार्थियों को बिना किसी भेदभाव के शिक्षा दी जाती है और सरकारी नौकरियों में किसी से कोई भेदभाव नहीं किया जाता।
(ङ) लोकतंत्र ही यह सम्भव बनाता है कि किसी भी जाति के लोग किसी भी धर्म के लोग बसों, रेलगाड़ियों आदि में इकट्ठे सफर कर सकते हैं और होटलों में या किसी भी स्थान पर रूकने में कोई पाबन्दी नहीं है।
(च) लोकतंत्र ही यह सम्भव बनाता है कि बहुदल के लोग अल्पदल के साथ मिलकर चलते हैं और दोनों एक दूसरे की भावनाओं की कदर करते हैं।
Q8.) लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था निश्चित रूप से अन्य शासनों से बेहतर है। इस कथन के पक्ष में तर्क दें।
उत्तर:- निम्नांकित गुणों के आधार पर लोकतंत्र को एक बेहतर शासन व्यवस्था माना जाता है-
(क) लोकतंत्र नागरिकों में समानता की भावना को प्रोत्साहन देता है।
(ख) लोकतंत्र व्यक्ति की गरिमा को प्रतिष्ठित एवं सुनिश्चित करता है।
(ग) लोकतंत्र में लिए गए फैसलों में जनता की इच्छाओं की अभिव्यक्ति होती है।
(घ) लोकतंत्र, विवादों के समाधान का बेहतर उपाय मुहैया कराता है।
(ङ) लोकतंत्र में गलतियों को सुधारने का अवसर होता है।
(च) इसी कारण से लोग लोकतंत्र को अधिक पसंद करते हैं।
Q9.) ‘नागरिकों के बीच आर्थिक समानता अमीर और गरीब, दोनों तरह के लोकतांत्रिक देशों में है। उपर्युक्त कथन के पक्ष या विपक्ष में तर्क दें।
उत्तर:- नागरिकों के बीच आर्थिक असमानता अमीर और गरीब दोनों तरह के लोकतांत्रिक देशों में है। लोकतांत्रिक व्यवस्था राजनीतिक समानता पर निर्भर करती है। वास्तविक जीवन में लोकतांत्रिक व्यवस्थाएँ आर्थिक असमानताओं को कम करने में अधिक सफल नहीं हो पाई है। परिणामस्वरूप जहाँ अमेरिका जैसे अमीर देश के ऊपर 20% लोगों के पास राष्ट्रीय में प्रतिशत हिस्सा 50% है वहाँ नीचे के 20% लोगों में यह हिस्सा केवल 4% है। आय में यह विषमता ब्राजील जैसे विकासशील देश में भी पाई जाती है। वहाँ ऊपर के 20% लोगों के पास जब राष्ट्रीय आय का 63% हिस्सा है, वहाँ नीचे के 20% लोगों के पास यह हिस्सा केवल 2.6% है। इसका यह अर्थ है कि अमीर और गरीब दोनों देशों के नागरिकों में आर्थिक असमानता पाई जाती है। इस मामले में लोकतंत्र इतने सफल सिद्ध नहीं हुए हैं, परन्तु निरन्तर प्रयत्न करने से स्थिति सुधारी जा सकती है। और वह भी केवल लोकतांत्रिक देशों में न कि तानाशाही प्रधान देशों में।
Q10.) लोकतांत्रिक सरकार की मुख्य विशेषताएँ लिखें।
उत्तर:- एक लोकतांत्रिक सरकार की कुछ अपनी विशेषताएँ होती है, जिनमें से कुछ प्रमुख निम्नांकित हैं-
(क) लोगों द्वारा चुने गए सदस्य ही देश के शासन की बागडोर सम्भालते हैं और सारे प्रमुख फैसले वे स्वंय करते हैं।
(ख) लोकतंत्र में चुनाव निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से होते हैं और चुनाव द्वारा लोग जब चाहे मौजूदा शासकों को बदल सकते हैं।
(ग) लोकतंत्र की तीसरी विशेषता यह है कि इसमें सभी लोगों को सार्वभौमिक व्यस्क मताधिकार के नियमों के अनुसार समान रूप से वोट देने का अधिकार उपलब्ध होता है।
(घ) चुनाव द्वारा चुनी गई सरकार संविधान द्वारा निश्चित बुनियादी कानूनों और नागरिक अधिकारों की सीमा में रहते हुए काम करती है।
Q11.) भारत में गरीबी के मुख्य कारण क्या हैं? किन्हीं चार को लिखें।
उत्तर:- भारत में गरीबी के निम्नांकित कारण हैं-
(क) राष्ट्रीय उत्पाद का निम्न स्तर- भारत का कुल राष्ट्रीय उत्पाद जनसंख्या की तुलना में काफी कम है। इस कारण भी भारत में प्रति व्यक्ति आय कम रही है।
(ख) जनसंख्या में वृद्धि- जनसंख्या में तेजी से वृद्धि के कारण लोगों की संपत्ति में तेजी से बँटवारा हो रहा है। किसानों के पास प्रति व्यक्ति भूमि काफी कम होती जा रही है।
(ग) पूँजी की अपर्याप्तता- भारत में पूँजी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं है। पूँजी के अभाव में भारतीय कृषि, उद्योग, यातायात के साधनों एवं अन्य साधनों का समुचित विकास नहीं हो पाया है। इसलिए इन क्षेत्रों से भारतीय लोगों को उचित आय की प्राप्ति नहीं होती है।
(घ) बेरोजगारी- जनसंख्या के निरंतर बढ़ने से यहाँ चिरकालीन बेरोजगारी व अर्द्धबेरोजगारी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। भारत में शिक्षित बेरोजगारी से भी बढ़कर कृषि में अदृश्य बेरोजगारी की समस्या है। बेरोजगारी की समस्या गरीबी का मुख्य कारण है।
(ङ) उचित औद्योगिकीकरण का अभाव औद्योगिक दृष्टिकोण से भारत अभी बहुत पिछड़ा हुआ है। इसलिए बड़े स्तर के उद्योगों में भारत की कुल कार्यशील जनसंख्या का केवल 3 प्रतिशत भाग ही लगा हुआ है।
Q12.) लोकतंत्र किस प्रकार नागरिकों की गरिमा और आजादी सुरक्षित रखता है ? चर्चा करें।
उत्तर:- (क) प्रत्येक व्यक्ति अपने साथ के लोगों से सम्मान पाना चाहता है।
(ख) लोकतांत्रिक व्यवस्था में नागरिकों को भाषण देने और अपने विचार व्यक्त करने की पूर्ण स्वतंत्रता होती है।
(ग) लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी राजनीतिक दलों को चुनावों में, चुनावों से पहले और चुनावों के बाद स्वतंत्र रूप से कार्य करने की आज्ञा होती है।
(घ) लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी वर्गों और धर्मों का सम्मान किया जाता है। सूचना का अधिकार कानून लोकतंत्र का रखवाला है, कैसे ? उत्तर-लोकतंत्र में जनता को यह अधिकार होता है कि वह सरकार द्वारा
Q13.) चलाए जा रहे विकास कार्यों की सही जानकारी रखे। इसी उद्देश्य से 2005 में सूचना का अधिकार कानून बनाया गया ताकि विकास कार्यों में विलंब, सही तरीके से धन का व्यय नहीं होने तथा घटिया काम होने की स्थिति में यह उत्तरदायित्व निश्चित किया जा सके कि इसके लिए कौन-कौन दोषी हैं। कार्यों की जिम्मेदारी के निर्धारण के आधार पर ही इसके दोषियों पर उचित कार्रवाई की जा सकती है। सूचना देने में आनाकानी अथवा लापरवाही बरतने की स्थिति में दोषी कर्मचारियों पर भी दंडात्मक कार्रवाई करने का प्रावधान किया गया है, ताकि जनता को उचित जानकारी सही समय पर मिल सके। अतः स्पष्ट है कि सूचना का अधिकार लोकतंत्र का रखवाला है।
Q14.) सूचना का अधिकार कानून लोकतंत्र का रखवाला है, कैसे ?
उत्तर:- लोकतंत्र में जनता को यह अधिकार होता है कि वह सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों की सही जानकारी रखे। इसी उद्देश्य से 2005 में सूचना का अधिकार कानून बनाया गया ताकि विकास कार्यों में विलंब, सही तरीके से धन का व्यय नहीं होने तथा घटिया काम होने की स्थिति में यह उत्तरदायित्व निश्चित किया जा सके कि इसके लिए कौन-कौन दोषी हैं। कार्यों की जिम्मेदारी के निर्धारण के आधार पर ही इसके दोषियों पर उचित कार्रवाई की जा सकती है। सूचना देने में आनाकानी अथवा लापरवाही बरतने की स्थिति में दोषी कर्मचारियों पर भी दंडात्मक कार्रवाई करने का प्रावधान किया गया है, ताकि जनता को उचित जानकारी सही समय पर मिल सके। अतः स्पष्ट है कि सूचना का अधिकार लोकतंत्र का रखवाला है।
Q15.) भारत को हम एक अप्रत्यक्ष लोकतंत्र क्यों कह सकते हैं?
उत्तर:- प्रत्यक्ष लोकतंत्र वहीं चल सकता है, जहाँ थोड़ा क्षेत्रफल और कम जनसंख्या हो। भारत एक विशाल देश है जिसमें बहुत बड़ी जनसंख्या है। पूरे देश के लोग किसी एक स्थान पर बैठकर कानून नहीं बना सकते या फैसले नहीं ले सकते हैं। इन दिनों वोटरों की संख्या बहुत अधिक हो गई है। लोगों की आवश्यकताएँ और समस्याएँ भी बढ़ गई हैं। साथ ही सरकारी मशीनरी भी जटिल हो गई है। ऐसी स्थिति में भारत को अप्रत्यक्ष लोकतंत्र को अपनाना ही हितकर होगा। लोग अपने प्रतिनिधियों को चुनते हैं, जो कानून बनाते और फैसले लेते हैं। इसीलिए भारत को अप्रत्यक्ष लोकतंत्रात्मक देश कहा जाता है।
Q16.) शिक्षा का अभाव लोकतंत्र के लिए चुनौती है, कैसे ?
उत्तर:- सजग एवं जागरूक जनता प्रबुद्ध जनमत लोकतंत्र का रखवाला है। शिक्षित जनता ही राजनीतिक के प्रति सजग और अधिकारों के प्रति जागरूक हो सकती है। शिक्षित जनता ही प्रबुद्ध जनमत की अभिव्यक्ति कर सकती है। शिक्षा ही अधिकारों के प्रति जागरूक बनाती है। शिक्षा के अभाव में मतदाता अपने मताधिकार का सही प्रयोग नहीं कर पाते हैं। मताधिकार के दुरूपयोग से लोकतंत्र की नींव कमजोर होती है। शिक्षा का अभाव लोगों को सरकार के प्रति लापरवाह और उदासीन बना देता है। उन्हें सरकार के काम-काज में दिलचस्पी नहीं रहती है। अतः, अशिक्षा के अंधकार को मिटाना और शिक्षा का प्रसार लोकतंत्र की सफलता के लिए आवश्यक है।