Class 10th Geography Most Important MCQs in Hindi Chapter 3 जल | Jac Board Class 10 Bhugol MCQs Chapter 3 जल | NCERT Class 10 Geography MCQs Chapter 3 जल in Hindi
Class 10 Geography MCQs Chapter 3 : जल संसाधन
बहुवैकल्पिक प्रश्न उत्तर अध्याय - 4
Q1.) धरातल का कितना भाग जल से ढँका हुआ है ?
(क) एक-चौथाई,
(ख) दो-चौथाई,
(ग) तीन-चौथाई,
(घ) इनमें कोई नहीं ।
उत्तर:- (ग)
Q2.) निम्नांकित में से जल की खराब गुणवत्ता का कारण नहीं है-
(क) असमान वितरण,
(ख) औद्योगिक अपशिष्ट,
(ग) रसायन,
(घ) कीटनाशक ।
उत्तर:- (ग)
Q3.) किसने कहा है कि बाँध आधुनिक भारत के मंदिर हैं।
(क) सुभाषचंद्र बोस,
(ख) महात्मा गाँधी,
(ग) भीमराव अंबेदकर,
(घ) जवाहरलाल नेहरू ।
उत्तर:- (घ)
Q4.) राज्य का नाम बताएँ जहाँ हर घर में छत वर्षा जल संग्रहण ढाँचा बनाना आवश्यक है ?
(क) तमिलनाडु,
(ख) केरल,
(ग) गोवा,
(घ) सिक्किम ।
उत्तर:- (क)
Q5.) किस राज्य में विश्व की सर्वाधिक वर्षा होती है ?
(क) असम,
(ख) मणिपुर,
(ग) मेघालय,
(घ) हिंमाचल प्रदेश ।
उत्तर:- (ग)
Q6.) इंदिरा गाँधी नहर किस क्षेत्र को पेयजल उपलब्ध कराती है ?
(क) उत्तरी हरियाणा,
(ख) दक्षिणी पंजाब,
(ग) पूर्वी राजस्थान
(घ) पश्चिमी राजस्थान ।
उत्तर:- (घ)
Q7.) निम्नांकित में से कौन-सा अलवणीय जल का स्रोत है ?
(क) भौमजल,
(ख) सतही जल,
(ग) वर्षण,
(घ) इनमें सभी ।
उत्तर:- (घ)
Q8.) निम्नांकित में से किस क्षेत्र में, लोग सिंचाई के लिए ‘गुल’ अथवा ‘कुल’ का निर्माण करते थे ?
(क) उत्तरी मैदान,
(ख) पश्चिमी हिमालय,
(ग) तटीय क्षेत्र,
(घ) पूर्वी हिमालय ।
उत्तर:- (ख)
Q9.) जल दुर्लभता का कारण है-
(क) बढ़ती जनसंख्या की बढ़ती आवश्यकताएँ ।
(ख) जल का असमान वितरण।
(ग) जल संरक्षण का न होना।
(घ) इनमें सभी।
उत्तर:- (घ)
Q10.)’नर्मदा बचाओ आंदोलन’ का संबंध है-
(क) सरदार सरोवर,
(ख) भाखड़ा नंगल,
(ग) रिहंद,
(घ) टिहरी ।
उत्तर:- (क)
Q11.)विश्व में जल के कुल आयतन का कितने प्रतिशत भाग अलवणीय जल है ?
अथवा, कुल उपलब्ध जल में पीने लायक जल कितना है ?
(क) 2.5,
(ख) 1.5,
(ग) 7.2,
(घ) 10.5
उत्तर:- (क)
Q12.)निम्नांकित में से किस राज्य में बाँस ड्रिप सिंचाई प्रणाली प्रचलित है ?
(क) हिमाचल प्रदेश,
(ख) मेघालय,
(ग) पश्चिम बंगाल,
(घ) राजस्थान ।
उत्तर:- (ख)
Q13.) इनमें से किस नदी पर बहुउद्देशीय नदी परियोजना नहीं है ?
(क) महानदी,
(ख) सतलुज-व्यास,
(ग) नर्मदा,
(घ) यमुना ।
उत्तर:- (घ)
Q14.) निम्नांकित में से कौन ताजा पानी का स्रोत है ?
(क) भूतल अपवाह,
(ख) वर्षा
(ग) भूजल,
(घ) इनमें सभी।
उत्तर:- (ग)
Q15.) इनमें राजस्थान की सबसे महत्त्वपूर्ण परियोजना कौन-सी है ?
(क) चंबल,
(ख) भाखड़ा नांगल,
(ग) नागार्जुन सागर,
(घ) इंदिरा गाँधी नहर ।
उत्तर:- (घ)
Q16.) इनमें से किस परियोजना का मुख्य उद्देश्य बाढ़ नियंत्रण रहा है ?
(क) हीराकुंड
(ख) भाखड़ा,
(ग) चंबल,
(घ) कोसी ।
उत्तर:- (घ)
Q17.)भारत की नदियों पर अत्यधिक दुष्प्रभाव किसका पड़ा है ?
(क) बढ़ती जनसंख्या,
(ख) नगरीकरण और औद्योगीकरण,
(ग) कृषि आधुनिकीकरण,
(घ) इनमें सभी।
उत्तर:- (घ)
Q18.) चौदहवीं शताब्दी में किसने दिल्ली में सिरी फोर्ट क्षेत्र में जल की सप्लाई के लिए हौज खास का निर्माण करवाया ?
(क) चंद्रगुप्त,
(ख) इल्तुतमीश,
(ग) अशोक,
(घ) कुतुबुद्दीन ऐबक ।
उत्तर:- (ख)
Q19.) निम्नांकित में से कौन-सा वक्तव्य बहुउद्देशीय नदी परियोजनाओं के पक्ष में दिया गया तर्क नहीं है ?
(क) बहुउद्देशीय परियोजनाएँ उन क्षेत्रों में जल लाती है जहाँ जल की कमी होती है।
(ख) बहुउद्देशीय परियोजनाएँ जल बहाव को नियंत्रित करके बाढ़ पर काबू पाती है।
(ग) बहुउद्देशीय परियोजनाओं से बृहत स्तर पर विस्थापन होता है और आजीविका खत्म होती है।
(घ) बहुउद्देशीय परियोजनाएँ हमारे उद्योग और घरों के लिए विधुत पैदा करती है।
उत्तर:- (ग)
Q20.) जल की कमी के क्या कारण हैं ?
(क) अतिशोषण,
(ख) अत्याधिक प्रयोग,
(ग) समाज के विभिन्न वर्गों में जल का असमान वितरण,
(घ) इनमें सभी ।
उत्तर:- (घ)
Q21.) पश्चिमी राजस्थान में वर्षा जल संग्रहण की रीति किस कारण से कम हो रही है ?
(क) वर्षा नियमित होने से ।
(ख) इंदिरा गाँधी नहर से बारहमासी जल सुविधा से ।
(ग) भूमिगत जलस्तर में कमी हो जाने से ।
(घ) इनमें कोई नहीं ।
उत्तर:- (ख)
Q22.) सिंचाई ने कई क्षेत्रों में निम्नांकित में किसे परिवर्तित कर दिया है ?
(क) फसल प्रतिरूप,
(ख) वन प्रतिरूप,
(ग) मछली पालन,
(घ) इनमें कोई नहीं ।
उत्तर:- (क)
Q23.) प्रचुरमात्रा में जल उपलब्ध होने के बावजूद जल दुर्लभता कैसे होती है ?
(क) औद्योगिक कचरों और रसायनों से जल की गुणवत्ता में कमी होना ।
(ख) अत्यधिक प्रयोग से जल कि मात्रा में कमी होना ।
(ग) जल की मात्रा में वृद्धि होना ।
(घ) इनमें कोई नहीं ।
उत्तर:- (क)
Q24.) नदियों पर बाँध बनाने से क्या नहीं होता है ?
(क) जलाशय की तली में तलछट का जमाव हो जाता है।
(ख) जलीय जीवों के भोजन में कमी हो जाती है।
(ग) वनस्पति और खेत जल में डूब जाते हैं।
(घ) सूर्यग्रहण होता है।
उत्तर:- (घ)
Q25.) बहुउद्देशीय परियोजनाओं का कौन-सा लाभ है ?
(क) बाढ़ पर नियंत्रण,
(ख) सिंचाई की सुविधा,
(ग) जल विद्युत उत्पादन,
(घ) इनमें सभी।
उत्तर:- (घ)
Q26.) पश्चिमी भारत के विशेषकर किस राज्य में पीने का जल एकत्रित करने के लिए छत वर्षा जल संग्रहण का तरीका आम था ?
(क) गुजरात,
(ख) राजस्थान,
(ग) महाराष्ट्र,
(घ) गोआ ।
उत्तर:- (ख)
Q27.) वर्तमान समय में भारत में कुल विद्युत का लगभग कितना प्रतिशत भाग जल विद्युत से प्राप्त होता है ?
(क) 28%,
(ख) 26%,
(ग) 24%,
(घ) 22%
उत्तर:- (घ)
Q28.) ‘ नर्मदा बचाओ’ आंदोलन का नेतृत्व किसने किया था ?
(क) वृंदा करात,
(ख) मेधा पाटेकर,
(ग) सोनिया गाँधी,
(घ) मायावती।
उत्तर:- (ख)
Q29.) कौन-सी परियोजना सतलुज-व्यास बेसिन में जल-विधुत उत्पादन और सिंचाई दोनों के काम में आती है ?
(क) दामोदर घाटी परियोजना,
(ख) भाखड़ा नांगल परियोजना,
(ग) ब्यास परियोजना,
(घ) हिराकुड परियोजना ।
उत्तर:- (ख)