Jac Board Class 6 Science Chapter 6 हमारे चारों ओर के परिवर्तन| Hindi Medium|

सभी अध्यायों के लिए विज्ञान NCERT पुस्तक समाधान Smart Classes के Teachers और Experts के द्वारा बिलकुल आपकी भाषा में तैयार किया गया है | ताकि आप समाधान को समझ सके और आसानी से याद कर सके |

Class 6 Science Chapter 6 हमारे चारों ओर के परिवर्तन

Hindi Medium के लिए कक्षा 6 विज्ञान NCERT समाधान  जो की NCERT पुस्तक समाधान नवीनतम CBSE, JACऔर NCERT पाठ्यक्रम पर आधारित है | Ncert पुस्तक समाधान हर साल Smart Classes के द्वारा Update किया जाते है | इसलिए कक्षा 6 के लिए NCERT पुस्तक समाधान भी  Smart Classes के द्वारा वर्ष 2022 – 23 के लिए Update किया गया है | 

Class 6 Science Jac Board Question Answer. Hindi Medium के छात्रों के लिए Hindi में  कक्षा 6 विज्ञान Ncert पुस्तक समाधान के सभी अध्याय नवीनतम CBSE, JAC और NCERT पाठ्यक्रम पर आधारित है | 

Class 6 Science Chapter 6 हमारे चारों ओर के परिवर्तन

JAC Board Solution For Class 6th Science Chapter 6 : हमारे चारों ओर के परिवर्तन

Tw Smart Classe , students, teachers, & tutors के requirments के मुताबिक सभी study materials तैयार करती है | हमारे द्वारा और भी study materials तैयार किए जाते है |

हमारे द्वारा तैयार किए गए  ncert book solution  कुछ इस तरह रहेगी >>

  • नोट्स 
  • अभ्यास 

Class 6 Science Chapter 6 हमारे चारों ओर के परिवर्तन

अध्याय 6 : हमारे चारों ओर के परिवर्तन

Q1.) सही विकल्प का चयन कीजिए –

a.) निम्नलिखित में कोन उत्क्रमणीय परिवर्तन है ?

(क) पानी का बर्फ में बदलना

(ख) किल में जंग लगना 

(ग) पेपर का जलना

(घ) रोटी का सड़ना

उत्तर:- (क)पानी का बर्फ में बदलना |

b.) निम्नलिखित में कौन अनुत्क्रमणीय परिवर्तन है  ?

(क) पानी में नमक का घुलना 

(ख) बर्फ का पिघलना 

(ग) कोयला का जलना 

(घ) कील में जंग लगना 

उत्तर:- (घ) कील में जंग लगना  

c.) निम्नलिखित में कौन लाभदायक परिवर्तन है ?

(क) फल का पकना 

(ख) भोजन का सड़ना 

(ग) कोयला का जलना 

(घ) कील में जंग लगना 

उत्तर:- (क) फल का पकना

d.) जब बर्फ पिघलकर पानी में बदलता है तो इसमें क्या परिवर्तन होता है ?

(क) स्थिति 

(ख) आकार 

(ग) ताप 

(घ) अवस्था 

उत्तर:- अवस्था 

Q2.) बर्फ पिघलकर जल बनता है , यह किस प्रकार का परिवर्तन है ?

उत्तर:- बर्फ पिघलकर जल बनना उत्क्रमणीय परिवर्तन है |

Q3.) एक सीमेंट की बोरी को खुले में छोड़ दिया गया और यह पानी में भींग गया | क्या इसे उत्क्रमणीय किया जा सकता है ?

उत्तर:- नहीं , भींगे हुए सीमेंट को उत्क्रमणीय नही किया जा सकता है |

Q4.) चित्रकारी करने पर ड्राइंग सीट पर परिवर्तन हो जाता है | क्या आप इस परिवर्तन को उत्क्रमणीय कर सकते हैं ?

उत्तर:- चित्रकारी किए ड्राइंग सीट को उत्क्रमणीय नही कर सकते हैं | 

Q1.) उत्क्रमणीय तथा अनुत्क्रमणीय परिवर्तन को उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए |

उत्तर:-उत्क्रमणीय –वह परिवर्तन जिसमे केवल भौतिक गुण जैसे आकार और अवस्था में परिवर्तन होता है | पदार्थ को पुन: प्राप्त किया जा सकता है | अर्थात पदार्थ के मूल गुणों में कोई बदलाव नही होता है उसे उत्क्रमणीय परिवर्तन कहते हैं | जैसे – बर्फ का जल में परिवर्तन होना |

अनुत्क्रमणीय – वह परिवर्तन जिसमे पदार्थ के मूल गुणों में परिवर्तन होता है | इस परिवर्तन में नए पदार्थ का निर्माण होता है  |अत: पुराने पदार्थ को पुन: नही किया जा सकता है उसे अनुत्क्रमणीय परिवर्तन कहते हैं| जैसे कागज़ का जलना |

Q2.) क्या यह संभव है की एक वस्तु में उत्क्रमणीय तथा अनुत्क्रमणीय दोनों परिवर्तन हो सकता है ? उदाहरण देकर समझाए |

उत्तर:- हाँ ,यह संभव है की एक वस्तु में उत्क्रमणीय तथा अनुत्क्रमणिय दोनों परिवर्तन हो सकते हैं | जैसे- मोमबत्ती का जलना , मोमबत्ती के जलने से हमें मोम तो पुन: प्राप्त हो  जाता है , परन्तु वह मोम पुन: जलाया नही जा सकता है , क्योंकि उसकी बत्ती हमें पुन: प्राप्त नही होती है | 

Q3.) क्या पदार्थों में परिवर्तन स्वयं हो सकता है ? अपने उत्तर का कारण दीजिए |

उत्तर:- हाँ पदार्थों में परिवर्तन स्वंय हो सकता है , जैसे बर्फ जल में परिवर्तन होना , बर्फ को रेफ्रिजिरेटर बहार रख दीजिए तो वह स्वंय ही जल में परिवर्तित हो जाता है |

Q4.) जब आप जलमग्न क्षेत्रों में घूमते हैं तो अपनी फुलपेंट के निचले भाग को मोड़कर उसकी लम्बाई कम कर लेते हैं | क्या इस परिवर्तन को उत्क्रमित किया जा सकता है ?

उत्तर:- फुलपैंट की लम्बाई को हम लोग पुन: प्राप्त कर सकते हैं | इसलिए इस परिवर्तन को उत्क्रमित किया जा सकता है |

Q5.) बैलगाड़ी के चक्के के ऊपर लोहे का रिम किस प्रकार कसा जाता है ? यह किस प्रकार का परिवर्तन है |

उत्तर:- लोहे का रिम पहिये  से छोटा बनाया जाता है | गर्म करने पर रिम फैलकर पहिये पर चढ़ जाता है | उसके ऊपर ठंडा पानी डाला जाता है | यह ठंडा होकर पहिये के ऊपर कस जाता है | यह उत्क्रमणीय परिवर्तन है 

Q6.) कागज का फाड़ना एक अनुक्रमणीय परिवर्तन है | कागज पुन: चक्रण को आप क्या कहेंगे |

उत्तर:- कागज़ के पुन: चक्रण को हम अनुक्रमणीय परिवर्तन कहेंगे |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top