भोजन : Class 6 Science Jac Board Solution Notes

सभी अध्यायों के लिए विज्ञान NCERT पुस्तक समाधान Smart Classes के Teachers और Experts के द्वारा बिलकुल आपकी भाषा में तैयार किया गया है | ताकि आप समाधान को समझ सके और आसानी से याद कर सके |

भोजन: Class 6 Science Jac Board Solution Notes.  

Hindi Medium के लिए कक्षा 6 विज्ञान NCERT समाधान  जो की NCERT पुस्तक समाधान नवीनतम CBSE, JACऔर NCERT पाठ्यक्रम पर आधारित है | Ncert पुस्तक समाधान हर साल Smart Classes के द्वारा Update किया जाते है | इसलिए कक्षा 6 के लिए NCERT पुस्तक समाधान भी  Smart Classes के द्वारा वर्ष 2022 – 23 के लिए Update किया गया है | 

Class 6 Science Jac Board Question Answer. Hindi Medium के छात्रों के लिए Hindi में  कक्षा 6 विज्ञान Ncert पुस्तक समाधान के सभी अध्याय नवीनतम CBSE, JAC और NCERT पाठ्यक्रम पर आधारित है | 

JAC Board Solution For Class 6th Science Chapter 1 : भोजन सभी के लिए

Tw Smart Classe , students, teachers, & tutors के requirments के मुताबिक सभी study materials तैयार करती है | हमारे द्वारा और भी study materials तैयार किए जाते है |

हमारे द्वारा तैयार किए गए  ncert book solution  कुछ इस तरह रहेगी >>

  • नोट्स  
  • अभ्यास 

अध्याय 1 : भोजन सभी के लिए ( Food For All )

♦ माँसाहारी ( Carnivorous ) :- ऐसे जंतु जो केवल दुसरे जंतुओं को भोजन के रूप में खाते है | वे माँसाहारी कहलाते है |

जैसे :- शेर, चीता, गीदड़, तेंदुआ, चील आदि| 

♦ सर्वाहारी ( Omnivorous ) :- वैसे जंतु जो पौधो एवं जंतुओं दोनों को भोजन के रूप में खाते है | वे सर्वाहारी कहलाते है | जैसे :- मनुष्य, कौवे, रैकून आदि |

♦ संतुलित आहार ( Balanced Diet) :- हमारे शरीर की वृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य को बनाये रखने   के लिए हमारे आहार में सभी पोषक तत्व उचित मात्रा में होना आवश्यक है | साथ ही इसमें पर्याप्त मात्रा में रुक्षांश तथा जल भी होना चाहिए | इस प्रकार के आहार को ‘संतुलित आहार’ कहते है |

♦ कुपोषण ( Malnutrition ) :- जब शरीर को आवश्यक मात्रा में पोषक तत्व नहीं मिलते तो इस स्थिति को ‘कुपोषण’ कहते है |

♦ सुखा रोग ( Marasmus ) :- कम भोजन मिलने पर प्रोटीन तथा कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम हो जाती है | शरीर दुबला – पतला हो जाता है और पसली की हड्डियाँ दिखाई देने लगती है | जिसे सुखा रोग कहते है |

♦ क्वाशियोरकर रोग ( Kawashiorkar ) :- यदि भोजन में प्रोटीन कम हो तो बच्चे में वृद्धि रुक जाती है एवं पेट फुल जाता है | जिसे क्वाशियोरकर रोग कहते है |

♦ रतौंधी ( Night Blindness) रोग :- विटामीन A की कमी से रात में कम दिखाई देने लगता है | जिसे रतौंधी रोग कहते है |

♦ घेंघा ( Goiter ) रोग :- आयोडीन की कमी से गले की ग्रंथि फुल जाती है आवर बच्चे मानसिक रूप से विकलांग हो जाते है | जिसे घेंघा रोग कहते है |

♦ एनीमिया ( Anaemia ) रोग :- खून में आयरन की कमी से शरीर कमज़ोर हो जाता है जिससे  हमारा शरीर कई रोगों से ग्रस्त हो जाता है | इसे ही हम एनीमिया कहते है |

♦ अस्थि और दन्त क्षय ( Bone And Teeth Decay ) :- जब कैल्शियम की कमी से हड्डियाँ और दांत कमज़ोर हो जाते है तो इसे हम अस्थी या दन्त क्षय कहते है |

♦ पोषक तत्वों की अधिकता :- जहाँ पोषक तत्वों की कमी से विभिन्न रोग हो जाते है वहीँ इसकी अधिकता भी हानिकारक हो सकती है | बहुत अधिक वसायुक्त भोजन मोटापा ( Obesity ) क कारण बनती है और यह समस्त बीमारियों की जड़ है |

1.सही उत्तर का चयन कीजिये —

क.) आलू में होता है –

 (a ) मंड  (b) प्रोटीन  (c) वसा  (d) खनिज लवण 

उत्तर:- (a ) मंड 

ख.) हड्डियों एवं दांतों को किसके उपयोग से स्वस्थ रखा जा सकता है

(a) लौह तत्व   (b) कैल्शियम  (c) सल्फर  (d) सभी  

उत्तर:-  (ख) कैल्शियम

ग.) इनमे से किसमे पोषक तत्व  नहीं होता है ?

(a) विटामिन  (b) रुक्षांश  (b) प्रोटीन  (d) वसा 

उत्तर:- (b) रुक्षांश 

घ.) घेंघा रोग किसके कमी से होता है ?

(a) विटामिन सी  (b) कैल्शियम  (c) आयोडीन  (d) फास्फोरस  

उत्तर:- (c) आयोडीन

2 .ऐसे दो – दो खाद पदार्थो के नाम लिखे जिनमे निम्न पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाया जाता है –

वसा – मूंगफली, घी, बादाम, काजू, और दूध |

मंड – चावल, आलू, मटर, और सेम |

रुक्षांश- दाल, आलू, ताजे फल और हरी सब्जियां |

प्रोटीन – चिकन, मछली, अंडे, दूध और दाल |

3. खंड ‘क’ में उल्लेखित शब्दों में से ‘ख’ में अंकित तथ्यों का मिलान कीजिये 

खण्ड ‘क’                 खण्ड ‘ख’

  1. शाकाहारी               मधुमख्खी के छत्ते से प्राप्त होता है 
  2. दूध , अंडा               पौधे एवं उनके उत्पाद खाते है 
  3. शहद                      मांसाहारी जन्तु है 
  4. शेर                         जन्तु उत्पाद है 

 

उत्तर —

   खण्ड ‘क’                     खण्ड ‘ख’

  1. शाकाहारी             पौधे एवं उनके उत्पाद खाते है 
  2. दूध, अंडा              जन्तु उत्पाद है 
  3. शहद                    मधुमख्खी के छत्ते से प्राप्त होता है 
  4. शेर                       मांसाहारी जन्तु है 

4.)नीचे लिखे गए विकल्पों में से चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

शहद, शाकाहारी, गनना, सर्वाहारी, स्वपोषी 

  1.  चीनी ………………….. से प्राप्त होता है |
  2. बन्दर ………………….. जंतु है |
  3. तिलचट्टा……………… जंतु है |
  4. पौधे ……………………. होते है |
  5. ……………………. एक जंतु उत्पाद है |

उत्तर :-

  1.  गनना 
  2. शाकाहारी 
  3. सर्वाहरी 
  4. स्वपोषी 
  5. शहद 

5.) पौधो के कौन – कौन से भाग का उपयोग भोजन के रूप में करते है ? उदाहरन सहित लिखिए |

उत्तर – हम पत्तियों वाली अनेक सब्जियाँ खाते है | कुछ पौधो के फलो को भी भोजन के रूप में खाते है |साथ ही साथ हम पौधो के जड़, तना एवं फूल भी भोजन के रूप में खाते है |

जैसे :- आलू , केला आदि |

6.) चार जंतुओं से प्राप्त भोज्य पदार्थों के नाम लिखिए |

उत्तर – अंडा, दूध, शहद, एवं माँस |

Scroll to Top