Jac Board class 8 geography chapter 1 Notes In Hindi | संसाधन

Tw Smart Classes | Jac board class 8 geography chapter 1 notes in hindi | Class 8 Geography Chapter 1 संसाधन Jac Board | Jac Board Class 8 Geography Notes | Jac Board Class 8 Geography Chapter 1 notes in hindi questions

सभी अध्यायों के लिए भूगोल NCERT पुस्तक समाधान Smart Classes के Teachers और Experts के द्वारा बिलकुल आपकी भाषा में तैयार किया गया है | ताकि आप समाधान को समझ सके और आसानी से याद कर सके |

Jac Board Class 8 Geaography Chapter 1 संसाधन

Hindi Medium के लिए कक्षा 8 भुगोल NCERT समाधान  जो की NCERT पुस्तक समाधान नवीनतम CBSE, JACऔर NCERT पाठ्यक्रम पर आधारित है | NCERT पुस्तक समाधान हर साल Smart Classes के द्वारा Update किया जाते है | इसलिए कक्षा 8 के लिए NCERT पुस्तक समाधान भी  Smart Classes के द्वारा वर्ष 2024 – 25 के लिए Update किया गया है | 

Jac Board Solution Class 8 Geography  chapter 1 Hindi Medium के छात्रों के लिए Hindi में  कक्षा 8 भूगोल  NCERT पुस्तक समाधान के सभी अध्याय नवीनतम CBSE, JAC और NCERT पाठ्यक्रम पर आधारित है | 

Jac Board Class 8 Geography Chapter 1 संसाधन

Jac Board Class 8 Geography Chapter 1 Notes
Jac Board Class 8 Geography Chapter 1 Notes in Hindi

Tw Smart Classes , students, teachers, & tutors के requirments के मुताबिक सभी study materials तैयार करती है | हमारे द्वारा और भी study materials तैयार किये जाते है |

हमारे द्वारा तैयार किये गए  ncert book solution  कुछ इस तरह रहेगी >>

  • अभ्यास

यह सारणी कक्षा 8 भूगोल के एनसीईआरटी समाधान की मुख्य जानकारी को संक्षेप में प्रस्तुत करती है।

अध्याय 1: संसाधन ( Resources )

अतिलघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर

Q1.) संसाधन किसे कहते हैं ?

उत्तर:- हमारे चारों ओर नजर आनेवाली वस्तुएँ जो हमारे लिए उपयोगी हैं एवं हमारी बुनियाद आवश्यकताओं की पूर्ति करती हैं, संसाधन कहलाती हैं।

Q2.) कोई भी वस्तु संसाधन कैसे बनती है ?

उत्तर:- जब कोई वस्तु प्रयोग एवं उपयोग से मूल्यवान हो जाते हैं तो वह वस्तु संसाधन बन जाती है।

Q3.) मानव संसाधन महत्त्वपूर्ण क्यों है ?

उत्तर:- लोग और अधिक संसाधन बनाने के लिए प्रकृति का सबसे अच्छा उपयोग तभी कर सकते हैं जब उनके पास ऐसा करने का ज्ञान, कौशल तथा प्रौद्योगिकी उपलब्ध हो। इसलिए लोग मानव संसाधन है। शिक्षा और स्वास्थ्य लोगों को बहुमूल्य संसाधन में मदद करते हैं।

Q4.) पृथ्वी पर संसाधन असमान रूप से क्यों वितरित है?

उत्तर:- प्राकृतिक संसाधनों का वितरण भूभाग, जलवायु, ऊँचाई जैसे अनेक भौतिक कारकों पर निर्भर करता है। पृथ्वी पर इन कारकों के विभिन्नता के कारण संसाधनों का वितरण असमान है।

Q5.) पाँच मानव निर्मित संसाधनों की सूची बनाएँ जिसे आप चारों तरफ देख सकते हैं।

उत्तर:- मानव निर्मित संसाधन- पुल, सड़क, मशीन, चमड़े का जूता तथा खिलौने।

Q6.) पेटेन्ट क्या है ?

उत्तर:- जब किसी विचार या आविष्कार पर एकमात्र अधिकार हो और जिसका वाणिज्यिक मूल्य हो और पंजीकृत हो। ऐसे विचार या आविष्कार पेटेन्ट कहलाते हैं।

Q7.) मनुष्य एक विशिष्ट प्रकार का संसाधन है। कैसे ?

उत्तर:- मनुष्य अपने कौशल, ज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से प्रकृति का सबसे अच्छा उपयोग करता है और संसाधन निर्मित करता है। अतः मनुष्य एक विशिष्ट प्रकार का संसाधन है।

Q8.) वास्तविक संसाधन किसे कहते हैं ?

उत्तर:- वैसे संसाधन, वास्तविक संसाधन होते है, जिनकी मात्रा ज्ञात होती है और जिनका उपयोग वर्तमान समय में किया जा रहा है।

Q9.) संभाव्य संसाधन किसे कहते हैं ?

उत्तर:- किसी प्रदेश में पाए जाने वाले वे संसाधन जिनका वर्तमान में उचित उपयोग नहीं हो रहा है। किंतु भविष्य में उनके उपयोग की संभावना है, संभाव्य संसाधन कहलाते हैं।

Q10.) मनुष्य एक विशिष्ट प्रकार का संसाधन है। कैसे ?

उत्तर:- मनुष्य अपने कौशल, ज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से प्रकृति का सबसे अच्छा उपयोग करता है और संसाधन निर्मित करता है। अतः मनुष्य एक विशिष्ट प्रकार का संसाधन है।

Q11.) वास्तविक संसाधन किसे कहते हैं ?

उत्तर:- वैसे संसाधन, वास्तविक संसाधन होते है, जिनकी मात्रा ज्ञात होती है और जिनका उपयोग वर्तमान समय में किया जा रहा है।

Q13.) संभाव्य संसाधन किसे कहते हैं ?

उत्तर:- किसी प्रदेश में पाए जाने वाले वे संसाधन जिनका वर्तमान में उचित उपयोग नहीं हो रहा है। किंतु भविष्य में उनके उपयोग की संभावना है, संभाव्य संसाधन कहलाते हैं।

Q14.) नवीकरणीय संसाधन किसे कहते हैं ?

उत्तर:- वह संसाधन जिनकी उपभोग के बाद तेजी से पूर्ति संभव है, नवीकरणीय संसाधन कहलाते हैं।

Q15.) नवीकरणीय संसाधनों के दो उदाहरण दें।

उत्तर:- नवीकरणीय संसाधन-

(क) सौर ऊर्जा, (ख) पवन ऊर्जा।

Q16.) अनवीकरणीय संसाधन किसे कहते हैं ?

उत्तर:- वह संसाधन जो एक बार उपभोग के बाद समाप्त हो जाते हैं और निकट भविष्य में उनकी पूर्ति संभव नहीं है, अनवीकरणीय संसाधन कहलाते हैं।

Q17.) कुछ संसाधन समय के साथ आर्थिक रूप से किस प्रकार मूल्यवान हो सकते हैं ?

उत्तर:- घरेलू नुस्खों का आज कोई वाणिज्यिक मूल्य नहीं है लेकिन यदि वे पेटेन्ट करने के उपरान्त मेडिकल फार्म द्वारा बेचे जाते हैं तब वे आर्थिक रूप से मूल्यवान हो सकते हैं।

Q18.) प्रौद्योगिकी क्या है ?

उत्तर:- किसी कौशल करने अथवा वस्तु बनाने में नवीनतम ज्ञान का अनुप्रयोग प्रौद्योगिकी है। जल विद्युत बनाने की प्रौद्योगिकी ने तेजी से बहते जल से ऊर्जा उत्पन्न करके उसे एक महत्त्वपूर्ण संसाधन बना दिया है।

Q19.) संसाधन संरक्षण क्या है ?

उत्तर:- संसाधनों का सतर्कता पूर्वक उपयोग करना और उन्हें नवीकरण के लिए समय देना संसाधन संरक्षण कहलाता है।

Q20.) उत्पत्ति के आधार पर संसाधनों को कितने भागों में बाँटा गया है?

उत्तर:- उत्पत्ति के आधार पर संसाधनों को दो भागों में बाँटा गया है- अजैव और जैव ।

Q21.) प्राकृतिक संसाधनों को विस्तृत रूप से कितने भागों में विभाजित किया गया है ?

उत्तर:- प्राकृतिक संसाधनों को विस्तृत रूप से दो भागों में विभाजित किया गया है। नवीकरणीय और अनवीकरणीय ।

Q22.) सतत्पोषणीय विकास क्या है ? इसके सिद्धान्त को लिखें।

उत्तर:- संसाधनों का उपयोग करने की आवश्यकता एवं भविष्य के लिए उनके संरक्षण में संतुलन बनाए रखना सतत् पोषणीय विकास कहलाता है।

लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर

Q1.) संसाधन के मुख्य कितने प्रकार होते हैं ? संक्षेप में बताएँ।

उत्तर:- साधारणतः संसाधनों के मुख्य तीन प्रकार हैं-

  1.  प्राकृतिक संसाधन:- वैसे संसाधन जो प्रकृति से प्राप्त होते हैं और बिना अधिक संशोधन के उपयोग में लाए जाते हैं, प्राकृतिक संसाधन कहलाते हैं। जैसे- नदियों और झीलों का जल, मृदा, खनिज और वायु आदि ।
  2.  मानव निर्मित संसाधन:- जब प्राकृतिक पदार्थों का वास्तविक रूप बदल दिया जाता है तथा उनका प्रयोग अन्य वस्तुओं को बनाने में किया जाता है, तो नई निर्मित वस्तुएँ मानव निर्मित संसाधन कहलाती हैं। जैसे- मशीनें, सड़कें, प्रौद्योगिकी, रेलमार्ग आदि।
  3. मानव संसाधन:- मानव संसाधन से अभिप्राय लोगों की संख्या और योग्यता से है। यहाँ योग्यता से अभिप्राय मनुष्य की शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार की योग्यताओं से है।

Q2.) सतत्पोषणीय विकास क्या है ? इसके सिद्धान्त को लिखें।

उत्तर:- संसाधनों का उपयोग करने की आवश्यकता एवं भविष्य के लिए उनके संरक्षण में संतुलन बनाए रखना सतत्पोषणीय विकास कहलाता है।

सतत्पोषणीय विकास के कुछ सिद्धान्त निम्नांकित हैं-

  • (क) जीवन के सभी रूपों का आदर और देखभाल ।
  • (ख) मानव जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाना।
  • (ग) पृथ्वी की जीवन शक्ति और विविधता का संरक्षण करना।

Q3.) संभाव्य और वास्तविक संसाधन में अंतर स्पष्ट करें।

उत्तर:-

  1. संभाव्य संसाधन:- वे संसाधन हैं जिनकी संपूर्ण मात्रा ज्ञात नहीं हो सकती है और इस समय इनका प्रयोग नहीं किया जा रहा है|
  2. वास्तविक संसाधन:- वास्तविक संसाधन वे संसाधन होते हैं जिनकी मात्रा ज्ञात होती है। इन संसाधनों का इस समय उपयोग किया जा रहा है। जर्मनी के रूर प्रदेश में कोयले, पश्चिमी एशिया में खनिज तेल, दक्कन पठार की काली मिट्टी, झारखंड में कोयला, बॉक्साइट सभी वास्तविक संसाधन हैं।

Q4.) जैव और अजैव संसाधन में अंतर स्पष्ट करें।

उत्तर:- जैव और अजैव संसाधन में अंतर-

(क) जैव संसाधन सजीव होते है, जबकि अजैव संसाधन निर्जीव वस्तुएँ होती है।

(ख) पौधे और जंतु जैव संसाधन है जबकि मृदा, चट्टानें और खनिज अजैव संसाधन है।

(ग) जैव संसाधन नवीकरणीय संसाधन है जबकि अजैव संसाधन अनवीकरणीय संसाधन है।

Q5.) प्रौद्योगिकी एक मानव निर्मित संसाधन है। कारण बताएँ।

उत्तर:- कोई भी संसाधन मानव क्रियाओं का परिणाम होता है। मानव प्रौद्योगिकी द्वारा प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले पदार्थों को संसाधन में परिवर्तित करता है। प्रौद्योगिकी एक मानव निर्मित संसाधन है जिसका उपयोग प्राकृतिक संसाधनों को उपयोगी बनाने में किया जाता है। जैसे लोहा का निष्कर्षण कर मशीन औजार, वाहन आदि बनाए जाते हैं। इसको बनाने में प्रौद्योगिकी का उपयोग होता है। प्रौद्योगिकी भी एक संसाधन है जो मानव निर्मित है।

Q6.) मानव एक विशेष संसाधन है। कारण बताएँ।

उत्तर:- पृथ्वी पर पाए जाने वाले संसाधनों का दोहन और उपयोग मानव ही करता है। इन संसाधनों से मानव अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करता है। वर्तमान में जनसंख्या के दायित्व से ज्यादा परिसंपत्ति के रूप में देखा जाता है। शिक्षा, प्रशिक्षण और चिकित्सा सेवा के परिणामस्वरूप यही जनसंख्या मानव संसाधन के रूप में बदल जाता है। मानव के विकास से ही देश का विकास है। मानव संसाधनों का विकास भी करता है मानव विकसित संसाधनों का उपयोग भी करता है। किसी देश के विकास का सीधा संबंध मानव से है। संसाधन भूगोल के जनक जिमरमैन के अनुसार, “मानव संसाधन सर्वश्रेष्ठ संसाधन होता है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोउत्तर 

Q1.) स्थानिक संसाधन क्या है ? झारखण्ड के संदर्भ में स्पष्ट करें।

उत्तर:- किसी स्थान विशेष में पाए जाने वाले संसाधन को स्थानिक संसाधन कहते हैं। उदाहरण- लोहा या कोयला। वायु एक सर्वव्यापक संसाधन है। इसके विपरीत लोहा, कोयला इत्यादि स्थानिक संसाधन है। झारखण्ड राज्य में पाये जाने वाले खनिज लोहा, बॉक्साइट, अभ्रक, ताँबा, मैंगनीज, चूना पत्थर, कोयला इत्यादि इस राज्य के स्थानिक खनिज हैं, क्योंकि ये खनिज भारत के बहुत से दूसरे राज्यों में नहीं मिलते हैं।

Q2.) नवीकरणीय और अनवीकरणीय संसाधन का विश्लेषण उदाहरण सहित करें।

उत्तर:- नवीकरणीय संसाधन वैसे प्राकृतिक संसाधनों को कहते हैं जिनकी प्राप्ति पुनः प्राकृतिक रूप से होती रहती है। फलतः ये समाप्त नहीं होते अर्थात इन संसाधनों को दोबारा उपयोग संभव होता है। जैसे- जल, मृदा या मिट्टी और वन इन संसाधनों का बारंबार उपयोग संभव है।कुछ ऐसे भी संसाधन हैं जिनका उपयोग एक बार ही संभव है। इन संसाधनों का बनना एक भौगोलिक क्रिया है जिसमें लाखों वर्ष लगते हैं। यह अवधि मानव जीवन की अवधि से बहुत अधिक है। अतः इस प्रकार के संसाधनों की पुनरावृत्ति संभव नहीं है। उदाहरणार्थ- पेट्रोलियम, कोयला और प्राकृतिक गैस। ये संसाधन एक बार उपयोग के बाद समाप्त हो जाते हैं।

Q3.) नवीकरणीय और अनवीकरणीय संसाधन में अंतर स्पष्ट करें।

उत्तर:- नवीकरणीय और अनवीकरणीय में अंतर:-

नवीकरणीय अनावीकारनीय
(a) एक निश्चित समय में अपने आप बनने वाले संसाधन नवीकरणीय संसाधन कहलाते हैं।(a) वे संसाधन जो एक निश्चित समय में स्वतः नहीं बन पाते अनवीकरणीय संसाधन कहलाते हैं।
(b) पेड़-पौधे, जीव-जंतु, जल, सौर, ऊर्जा, ज्वारीय ऊर्जा नवीकरणीय संसाधन हैं।(b) खनिज पदार्थ, भूमि तथा मृदा अनवीकरणीय संसाधन हैं।
(c) इनको समाप्त होने के कुछ समय के बाद फिर से प्राप्त किया जाता है।(c) एक बार उपयोग के बाद ये सदा के लिए समाप्त हो जाते हैं।

See Class 8 Other Notes

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top